Jamshedpur News: शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्नी की पिटाई से मौत

आरोपी पति घायल, पुलिस हिरासत में चल रहा इलाज

Jamshedpur News: शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्नी की पिटाई से मौत

जमशेदपुर में पति ने शराब के नशे में पत्नी की पिटाई कर हत्या कर दी, नेटवर्क समस्या के कारण पुलिस देर से पहुंची।

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलडीह पंचायत के गोबरलाद गांव में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। बताया जाता है कि शादी समारोह से लौटते वक्त पति-पत्नी के बीच शराब के नशे में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस दौरान पति ने पत्नी हीरामणि मुर्मू (43 वर्ष) की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और देर रात घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना में पति सुधीर मुर्मू भी घायल हो गया। वारदात के बाद उसने मामले को छिपाने की कोशिश की, लेकिन मंगलवार दोपहर करीब दो बजे चौकीदार के जरिए पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वह खुद भी घायल है, इसलिए उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए पटमदा के माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने आपसी पंचायत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें एलपीजी रिफिल बुकिंग नियम में कोई बदलाव नहीं, लोग अफवाहों से बचें: केंद्र

बताया जाता है कि गोबरलाद गांव भुईयांसिनान से भूला मोड़ जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे जंगल के बीच बसा एक आदिवासी बहुल इलाका है, जहां मोबाइल नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब है। फोन तक ठीक से काम नहीं करता, जिसके कारण घटना की सूचना पुलिस तक काफी देर से पहुंच पाई। इस वजह से ग्रामीणों को आपात स्थिति में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें ममता बनर्जी का बड़ा प्रशासनिक दांव: चुनाव से पहले 23 'लाभ के पदों' से दिया इस्तीफा

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान