Giridih News: श्री श्याम ट्रेडर्स को ACC गोल्ड सीमेंट में झारखंड फर्स्ट अवार्ड

एरिया इंचार्ज और अधिकारियों ने पहुंचकर दी बधाई

Giridih News: श्री श्याम ट्रेडर्स को ACC गोल्ड सीमेंट में झारखंड फर्स्ट अवार्ड
अवार्ड मिलने पर श्री श्याम ट्रेडर्स की टीम ने केक काटकर मनाया जश्न

श्री श्याम ट्रेडर्स को वित्तीय वर्ष 2025-26 में ACC Gold Cement की बिक्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड फर्स्ट (झारखंड गोल्ड चैंपियन) अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर कंपनी के अधिकारियों और स्टाफ ने केक काटकर जश्न मनाया।

सरिया: वित्तीय वर्ष 2025-26 में श्री श्याम ट्रेडर्स को ए सी सी गोल्ड सीमेंट की बिक्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड फर्स्ट (झारखंड गोल्ड चैंपियन) अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अभूतपूर्व सफलता कंपनी की मेहनत, समर्पण और बेहतर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का परिणाम है।

अवार्ड मिलने पर कंपनी के एरिया इंचार्ज अंकित श्रीवास्तव, डिस्ट्रीब्यूटर अशोक सिन्हा, डिस्ट्रिक्ट ऑफीसर अरि जयराम सिंह और डिस्ट्रिक्ट टेक्निकल हेड अमित कुमार ने विशेष रूप से पहुंचकर इस उपलब्धि को केक काटकर सेलिब्रेट किया।

उन्होंने श्री श्याम ट्रेडर्स सरिया के मालिक पंकज अग्रवाल और प्रियांशु अग्रवाल को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। मौके पर पंकज अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, राहूल कुमार, प्रशात कुमार, कन्हैया पोद्दार, दीपक सोनी समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

सभी ने इस सम्मान को टीम वर्क और ग्राहकों के विश्वास का नतीजा बताया। यह अवार्ड श्री श्याम ट्रेडर्स के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है, जो ए सी सी गोल्ड सीमेंट की गुणवत्ता और कंपनी की मजबूत बाजार उपस्थिति को और मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें Jamshedpur News: लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ की धूम, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Hazaribagh News: केरेडारी में दर्दनाक हादसा, NTPC वाहन ने ली एक की जान Hazaribagh News: केरेडारी में दर्दनाक हादसा, NTPC वाहन ने ली एक की जान
हनुमान जयंती: भक्ति, शक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम
पाकुड़ की पंचायत बनी देश में नंबर-2, महिला हितैषी श्रेणी में बड़ी उपलब्धि
Pakur News: तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर निकला 80 छात्रों का दल, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां
Opinion: होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप
नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत
Giridih News: श्री श्याम ट्रेडर्स को ACC गोल्ड सीमेंट में झारखंड फर्स्ट अवार्ड
मासूम की हत्या और जुलूस हिंसा से दहला इलाका, भाजपा नेत्री पहुंचीं पीड़ितों के घर
Ramgarh News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक
Koderma News: डोमचांच में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, फांसी या हत्या?

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now