लोकतंत्र विजय दिवस पर NDMC में कार्यक्रम, आपातकाल की यादें हुईं ताज़ा
देशभर से लोकतंत्र सेनानी और शोधार्थियों की भागीदारी
नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन हॉल में लोकतंत्र विजय दिवस के अवसर पर लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 1975–77 के आपातकाल की समाप्ति की स्मृति में हुए इस आयोजन में देशभर से लोकतंत्र सेनानी और शोधार्थी शामिल हुए।
नई दिल्ली : लोकतंत्र विजय दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन हॉल में लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन 1975–77 के आपातकाल की समाप्ति की स्मृति में किया गया, जिसमें देशभर से आए लोकतंत्र सेनानियों एवं शोधार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंद्रेश कुमार जी एवं अश्विनी चौबे जी उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने आपातकाल के अपने अनुभव साझा करते हुए उस दौर की चुनौतियों, लोकतांत्रिक मूल्यों के संघर्ष तथा नागरिक अधिकारों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके वक्तव्यों ने उपस्थित युवाओं एवं शोधार्थियों को गहराई से प्रभावित किया।
इस साक्षात्कार सत्र में शोध दिल्ली इंटर्नशिप के संयोजक आदर्श कुमार सिंह, सह-संयोजक राममूरत उपाध्याय, आदित्य नाथ तिवारी (समन्वयक), वैभव वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं इंटर्न सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
इस इंटर्नशिप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकाल के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं राजनीतिक आयामों से अवगत कराना है, ताकि वे लोकतंत्र के मूल्यों को समझ सकें और भविष्य में उनके संरक्षण के प्रति सजग रह सकें।
कार्यक्रम का समापन लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता और जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
