Sahebganj News : अरशद नसर का संदेश: "अपना त्यौहार-अपनों से व्यापार करें"
नागरिकों से अपील: ऑनलाइन और बड़े मॉल से खरीदारी कम करें
अरशद नसर ने ईद के अवसर पर नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी खरीदारी स्थानीय छोटे दुकानदारों से करें। इसका उद्देश्य स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना और छोटे परिवारों की रोज़ी-रोटी में खुशियाँ लाना है।
साहिबगंज : ईद के आगमन के साथ ही शहर के बाज़ारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस बीच सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने "अपना त्यौहार-अपनों से व्यापार" का संदेश देते हुए लोगों से अपील की है कि वे अपनी ख़रीदारी बड़े मॉल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बजाय स्थानीय छोटे-मोटे दुकानदारों से करें, ताकि रोज़मर्रा की कमाई पर निर्भर परिवार भी रमज़ान और ईद की खुशियां मना सकें।
बड़े शोरूम से छोटे दुकानदार प्रभावित

सामाजिक कार्यकर्ता का संदेश
सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने कहा कि रमज़ान का असली मकसद दूसरों के दुख-दर्द को समझना और उनकी मदद करना है। जब हम अपने आस-पास के दुकानदार से सामान खरीदते हैं तो हम केवल व्यापार नहीं करते, बल्कि एक परिवार की रोज़ी-रोटी का सहारा बनते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए स्थानीय व्यापार को बढ़ावा दें। रमज़ान का यह पाक महीना हमें सिर्फ इबादत ही नहीं, बल्कि इंसानियत और साझेदारी का भी पैग़ाम देता है।
अरशद नसर ने कहा कि अपनी ख़रीदारी स्थानीय छोटे दुकानदारों से करें। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और बड़े मॉल से बचें, ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि दूसरों के दुख-दर्द को समझें और उनकी मदद करें। यदि हर नागरिक यह संकल्प ले कि वह अपने त्यौहार पर स्थानीय दुकानदारों से ही व्यापार करेगा, तो यकीनन कई घरों में खुशियों के चिराग जल उठेंगे।
