साहिबगंज सदर अस्पताल में डॉक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप, ओटी असिस्टेंट ने की निष्पक्ष जांच की मांग
31 मार्च की घटना को लेकर कर्मचारी ने दिया आवेदन
साहिबगंज सदर अस्पताल में एक डॉक्टर पर ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के साथ दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगा है। कर्मचारी दीपक साह ने इस संबंध में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
साहिबगंज: सदर अस्पताल में डॉक्टर सचिन कुमार पर ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट दीपक साह ने दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में दीपक साह ने डीएस को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है।
उनका आरोप है कि 31 मार्च 2026 को कार्य के दौरान डॉक्टर सचिन ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जूते से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद दीपक साह को ऑपरेशन थिएटर में काम करने से रोका जा रहा है, जिससे उनके कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ऐसे मामले पहले भी सामने आए हैं, जहां चिकित्सकों द्वारा अपने मातहत या अस्पताल कर्मियों पर दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप लगे हैं।
