ट्रेड फेयर में नेशनल एवं इंटरनेशनल उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर: कल्पना सोरेन
कल्पना सोरेन ने किया ट्रेड फेयर का उद्घाटन, 12 देशों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र
रांची के मोरहाबादी मैदान में 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने उद्घाटन करते हुए कहा कि यह मेला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उत्पादों को देखने और खरीदने का बड़ा अवसर प्रदान करता है।
रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर एवं जीएस मार्केटिंग के संयुक्त तत्वावधान में मोरहाबदी मैदान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ शनिवार को हो गया। इस ट्रेड फेयर का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में ट्रेड फेयर का आयोजन से नेशनल एवं इंटरनेशनल उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर मिलता है। यह ट्रेड फेयर झारखंड के लिए एक बड़ा फेयर बनेगा। मैं भी इस ट्रेड फेयर में कई साल पहले खरीदारी करने आती थी। इसलिए इस ट्रेड फेयर से लगाव अधिक है। उन्होंने कहा कि हमें झारखंडी होने का गर्व है। भारत के मानचित्र पर झारखंड की तस्वीर अलग उभरी है। जब मुख्यमंत्री दावेस की यात्रा पर गये, तो उन्होंने झारखंड को एक विकसित राज्य के रूप में प्रदर्शित किया। उन्होंने उस यात्रा में बताया कि भारत में झारखंड की क्या अहमियत है। विश्व पटल पर झारखंड को पहचान बनाने का अवसर मिला और मुख्यमंत्री इसमें कामयाब भी रहे। हमने भी विश्व को दिखाया कि झारखंड एक विकसित राज्य के रूप में उभर रहा है। यहां उद्योग एवं व्यापार की असीम संभावनाएं है।
कल्पना सोरेन ने फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘दावेस यात्रा’ को सफल बनाने में चैंबर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने विशेष रूप से चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और महासचिव रोहित अग्रवाल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों ने झारखंड की विकास यात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाई है। उनके नेतृत्व में राज्य के विजन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। चैंबर के प्रतिनिधियों ने उद्योग और व्यापार से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए निवेशकों के बीच झारखंड की सकारात्मक छवि को मजबूत किया है, जिससे राज्य में निवेश की संभावनाओं को नई दिशा मिली है। इससे मुख्यमंत्री भी बहुत प्रभावित हुए।

विशिष्ठ अतिथि एमएसएमई के निदेशक इंद्रजीत यादव ने ट्रेड फेयर में एमएसएमई से जुड़े उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। झारखंड में एमएसएमई के विस्तार की पूरी संभावनाएं है। खासतौर पर फूड प्रोसेसिंग यूनिट खुलने से कई रोजगार मिलेंगे और एक नयी उद्योग खड़ी होगी। इसके अलावा हैंडीक्राफ्ट को भी उद्योग का दर्जा मिल सकता है। एक्सपोर्ट के मामले में भी झारखंड अग्रणी राज्य बन सकता है। झारखंड में मैन पावर की भी कमी नहीं है। बाहर ने निवेश भी आने की संभावना है।
स्वागत भाषण देते हुए चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि ट्रेड फेयर में देश-विदेश के व्यापारी अपने-अपने उत्पादों के साथ पहुंचे हैं। मेले में 35,000 से अधिक यूनिक प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यहां 12 देशों और 15 राज्यों के स्टॉल लगाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि झाखंड लंबी छंलाग लगाने को तैयार है। ट्रेड फेयर उसकी कड़ी का हिस्सा है। झारखंड को मैन्यूफै्रक्चिंग हब बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। धन्यवाद ज्ञापन पूजा ढाढा ने दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलग, सह सचिव रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह, मनोज नरेडी, ललित केडिया, अंचल किंगर, कार्यकारिणी सदस्यों में मुकेश अग्रवाल, अभिषके रामाधीन, मनीष सर्राफ, ज्योति कुमारी, आस्था किरण, आनंद जालान, अनीष बुधिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।
पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे
उद्घाटन के पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। परिवारों, युवाओं और खरीदारी के शौकीनों ने अलग-अलग स्टॉल पर जमकर खरीदारी की और विदेशी उत्पादों में खास दिलचस्पी दिखाई। यहां अफगानिस्तान के ड्राय फ्रूट्स, ईरान का केसर, दुबई के अत्तर और परफ्यूम, थाईलैंड की एक्सक्लूसिव आइटम्स, फर्नीचर, रियल एस्टेट और होम डेकोर,किचन अप्लायंसेस, ऑटोमोबाइल, साड़ियां, बेडशीट्स और मार्बल आइटम्स, मसाज चेयर और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बिर रहे हैं। यह मेगा ट्रेड फेयर 6 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
