बड़ा फर्जीवाड़ा! सूरत में चलता रहा फर्जी पेट्रोल पंप, पुलिस ने दबोचा

सस्ते ईंधन के नाम पर लोगों को लगाया जा रहा था चूना

बड़ा फर्जीवाड़ा! सूरत में चलता रहा फर्जी पेट्रोल पंप, पुलिस ने दबोचा
सूरत में फर्जी पेट्रोल पंप का खुलासा

Surat में पुलिस ने अमरोली इलाके में अवैध रूप से संचालित एक फर्जी पेट्रोल पंप का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों द्वारा सस्ते दाम पर घटिया गुणवत्ता का डीजल बेचा जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 800 लीटर डीजल, दो टैंकर और अन्य उपकरण जब्त किए।

सूरत: गुजरात के सूरत में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित एक फर्जी पेट्रोल पंप का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अमरोली इलाके में की गई, जहां लंबे समय से सस्ते दाम पर घटिया डीजल बेचा जा रहा था।

सस्ते डीजल के नाम पर ठगी का खेल

पुलिस के अनुसार, अमरोली-वेलंजा रोड स्थित अंजनी इंडस्ट्रीज कैनाल के पास आरोपियों ने पेट्रोल पंप जैसा सेटअप तैयार कर रखा था। यहां ग्राहकों को कम कीमत का लालच देकर खराब गुणवत्ता का डीजल बेचा जाता था। छापेमारी के दौरान करीब 800 लीटर डीजल, दो टैंकर और मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 22.70 लाख रुपये आंकी गई है।

दो गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में भरत केरासिया और महेश खिसडिया को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में शामिल थे। अब यह जांच की जा रही है कि डीजल कहां से लाया जाता था और नेटवर्क कितना बड़ा है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Deoghar News: विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान: 11 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
Dumka News: पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन 'जंगली लाल गोल बोल्डर' का हो रहा उपयोग
Dumka News: उपायुक्त की चेतावनी: स्कूलों में फीस वृद्धि के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Ramgarh News: श्रद्धा और आस्था का संगम: भव्य जुलूस के साथ दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Pakur News: ताड़ का पेड़ काटने को लेकर विवाद, महिला की मौके पर ही मौत
Palamu News: 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा 4 मार्च से लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
Bokaro News: बीएसएल में दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 
Bokaro News: जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुति 
केला बागान में पेड़ से लटका मिला 15 साल के किशोर का शव, इलाके में सनसनी
Bokaro News: डी. ए. वी. इस्पात पब्लिक स्कूलों में 'स्वच्छता पखवाड़ा' का आयोजन
Bokaro News: स्वच्छता से सुंदर होगा बांसगोड़ा: BSL ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया सफाई अभियान