Hazaribagh News: जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का पर्व है सरहुल: संजय कुमार सिंह
सरहुल को बताया गया इंसानों और प्रकृति के बीच गहरे संबंध का प्रतीक
बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा पंचायत अंतर्गत सेहदा में शनिवार को प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश हसदा ने की। मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सरहुल हमें जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश देता है। पूजा के दौरान सखुआ (सराय) के फूलों की विशेष अर्चना की गई और आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर मुखिया बासुदेव यादव समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बड़कागांव: गोंदलपुरा पंचायत के अंतर्गत सेहदा में सरहुल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजेश हसदा एवं संचालन महादेव हसदा ने किया। बताते चले की सरहुल पर्व प्रकृति का त्यौहार है। आदिवासी समुदाय के लोग धूमधाम से मानते हैं। मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह, विशिष्ट तिथि मुखिया बासुदेव यादव, सुरेश बेसरा, बोधन, बेदिया उपस्थित हुए,स्थानीय बच्चियों एवं महिलाओं के द्वारा अपने आदिवासी लोकगीत में नृत्य किया।

