Sahebganj News: कोलकाता के भूगोल की छात्रा बनीं भू- वैज्ञानिक: राजमहल की पहाड़ी में खोज रहीं प्राचीन रहस्य
डॉ. तुहिन रॉय ने बताया क्यों जरूरी है भौगोलिक क्षेत्रों का फील्ड सर्वे
कोलकाता के सरोजिनी नायडू कॉलेज फॉर विमेन की स्नातकोत्तर भूगोल विभाग की छात्राओं ने झारखंड के राजमहल क्षेत्र में चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। विभागाध्यक्ष डॉ. तुहिन रॉय के नेतृत्व में आई इन छात्राओं ने राजमहल की पहाड़ियों, गंगा नदी के तट और प्राचीन जीवाश्म स्थलों का वैज्ञानिक अध्ययन किया। राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने उन्हें करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्मों और चट्टानों की संरचना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने मिट्टी, जलधारा और सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर शोधपरक डेटा एकत्र किया।
साहिबगंज: सरोजिनी नायडू कॉलेज फॉर विमेन, कोलकाता की स्नातकोत्तर भूगोल विभाग की छात्राओं का चार दिवसीय भू-सर्वेक्षण एवं भौगोलिक अध्ययन कार्यक्रम झारखंड के ऐतिहासिक एवं भू-वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साहिबगंज जिला के राजमहल की पहाड़ी क्षेत्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉक्टर तुहीन रॉय- एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य सह भू-वैज्ञानिक, डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने छात्राओं को राजमहल क्षेत्र के प्रसिद्ध जीवाश्म स्थलों का विस्तृत भ्रमण कराया।
चार दिवसीय इस फील्ड अध्ययन के दौरान छात्राओं ने भौतिक एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, भू-आकृतिक अध्ययन, जलवायु एवं मिट्टी विश्लेषण, चट्टानों एवं खनिजों का संग्रह तथा पर्यावरणीय अध्ययन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किया। साथ ही विद्यार्थियों ने गंगा नदी के तट पर नदी की गहराई एवं जलधारा की गति का वैज्ञानिक मापन एवं अध्ययन भी किया, जिससे उन्हें जल-भूगोल (Hydrology) के व्यावहारिक पहलुओं की समझ प्राप्त हुई। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्मों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर उनके निर्माण, संरचना एवं वैज्ञानिक महत्व को समझा।

इस अवसर पर राहुल कश्यप, आदित्य कुमार, महेश कुमार, संजीत सिंह, वल्लभ साह, अमित साह, विवेक कुमार, मिथिलेश कुमार, सिकंदर कुमार, विशाल चौधरी, सोनू पंडित, मुन्ना राय, प्रदीप कुमार सिंह, अर्जुन पासवान ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं, संस्था की ओर से संस्थापक प्रशांत शेखर, उपसचिव विकास कुमार, अमन कुमार होली, संजीत सिंह, मेडिकल प्रभारी रोशन कुमार पासवान व अन्य उपस्थित रहे।
