Ganges River Hydro-geography Measurement
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahebganj News: कोलकाता के भूगोल की छात्रा बनीं भू- वैज्ञानिक: राजमहल की पहाड़ी में खोज रहीं प्राचीन रहस्य

Sahebganj News: कोलकाता के भूगोल की छात्रा बनीं भू- वैज्ञानिक: राजमहल की पहाड़ी में खोज रहीं प्राचीन रहस्य कोलकाता के सरोजिनी नायडू कॉलेज फॉर विमेन की स्नातकोत्तर भूगोल विभाग की छात्राओं ने झारखंड के राजमहल क्षेत्र में चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। विभागाध्यक्ष डॉ. तुहिन रॉय के नेतृत्व में आई इन छात्राओं ने राजमहल की पहाड़ियों, गंगा नदी के तट और प्राचीन जीवाश्म स्थलों का वैज्ञानिक अध्ययन किया। राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने उन्हें करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्मों और चट्टानों की संरचना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने मिट्टी, जलधारा और सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर शोधपरक डेटा एकत्र किया।
Read More...

Advertisement