Bokaro News: रामनवमी पर लस्सी-शर्बत वितरण, उमड़ी हजारों की भीड़
हजारों श्रद्धालुओं ने लिया लस्सी और शर्बत का प्रसाद
बोकारो में रामनवमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लस्सी और शर्बत वितरण का आयोजन किया गया। सेक्टर-1 स्थित राम मंदिर गोलंबर के पास आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
बोकारो : रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा द्वारा सेक्टर एक स्थित राम मंदिर गोलंबर के समीप सिटी पार्क के पिछले गेट के समीप लस्सी और शर्बत का वितरण देर रात तक किया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर लस्सी और शर्बत ग्रहण किए।
इस अवसर पर झारखंड राज्य युवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह, बोकारो जिला अध्यक्ष समित राठौड़ सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्य अतिथि कुमार गौरव ने कहा कि रामनवमी आपसी भाईचार व सौहार्द का पर्व है। भगवान श्रीराम के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण संदेश है धर्म मर्यादा और कर्तव्य के प्रति अडिग रहना। जिला अध्यक्ष सुमित राठौड़ ने कहा कि रामनवमी आपसी भाईचार का संदेश देता है साथ ही मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम के संदेशों को अपने ऊपर सभी को धारण करना चाहिए।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
