DFO Nitish Kumar Ramgarh

Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत

Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में शुक्रवार को जंगली हाथियों के झुंड ने तीन ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला। मृतकों में कुजू के धीरज भुईंया, पतरातू के युगल भुईंया और मुरपा के 74 वर्षीय श्यामदेव साहू शामिल हैं। घटना बंदा गांव के एक ईंट भट्ठे और महुआ के बागानों में हुई। डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि विभाग ने तत्काल सहायता राशि प्रदान की है और हाथियों पर नजर रखी जा रही है। ईंट भट्ठा संचालक द्वारा अतिरिक्त मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Read More...

Advertisement