Imam Vishwas (Sahibganj
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahebganj News: मजदूरी दर की मांग को लेकर विवाद, 6 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन

Sahebganj News: मजदूरी दर की मांग को लेकर विवाद, 6 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन साहिबगंज के सकरीगली रेलवे स्टेशन लोडिंग प्वाइंट पर मजदूरी दर को लेकर मजदूरों और प्रतिष्ठान के बीच विवाद गहरा गया है। प्रजातांत्रिक झारखंड मजदूर संघ की बैठक में मजदूरों ने मांग की है कि उनकी मजदूरी 4,100 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये की जाए, क्योंकि कार्यस्थल पर गड्ढे होने के कारण अधिक श्रम लग रहा है। साथ ही, उन्होंने प्रबंधन द्वारा जेसीबी से लोडिंग कराने को गैर-कानूनी बताया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में समाधान नहीं हुआ, तो 6 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।
Read More...

Advertisement