Hazaribagh News: VBU का गौरव: झांसी में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन में छात्रों ने लहराया परचम

छात्रा अर्पिता सोनी और ईशा कुमारी को मिला रजत पदक

Hazaribagh News: VBU का गौरव: झांसी में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन में छात्रों ने लहराया परचम
(फोटो)

हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) के जंतु विज्ञान विभाग के छात्रों ने झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन-2026 में बड़ी सफलता हासिल की है। विभागाध्यक्ष डॉ. के.के. गुप्ता के नेतृत्व में छात्रों ने "कार्बनामृता" शीर्षक वाले अपने शोध का प्रदर्शन किया, जिसके लिए अर्पिता सोनी और ईशा कुमारी को द्वितीय रजत पदक (Silver Medal) से सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा की प्रेरणा से मिली इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जन्तु विज्ञान विभाग के तृतीय समसत्र के छात्र अपने विभागाध्यक्ष डा के के गुप्ता के साथ बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झॉसी में आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी विज्ञान सम्मेलन-2026 में भाग लिया। इस तीन  दिवसीय सम्मेलन का आयोजन विज्ञान भारती के तत्वावधान में 20 से 22 मार्च को किया गया। यह जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ किशोर कुमार गुप्ता ने बताया कि "कार्बनामृता" शीर्षक के अपने शोध प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में हलचल उत्पन्न कर दी। इस नवाचारी प्रस्तुति ने लोगों के कुतूहल को जगाया। विद्यार्थी अर्पिता सोनी और ईशा कुमारी को इस प्रस्तुति के लिए द्वितीय रजत पदक से पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थी प्रभात और धीरज की प्रस्तुति को भी काफी सराहा गया।।

डॉ के के गुप्ता ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। बताया कि कुलपति ने ही इस प्रकार के आयोजन की सूचना साझा की थी। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया था। इसका लाभ शिक्षक और विद्यार्थी को प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से विनोबा भावे विश्वविद्यालय का नाम रौशन हुआ।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
Hazaribagh News: झंडा चौक पर अभिषेक वर्मा की चाकू मारकर निर्मम हत्या, विधायक प्रदीप प्रसाद ने जताया शोक

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें