Koderma News: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, छज्जे से गिरने से माँ की मौत

परिजनों का आरोप: दो घंटे तक सही इलाज नहीं मिलने से हुई मौत

Koderma News: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, छज्जे से गिरने से माँ की मौत
(मीना देवी)

इंदरवा में एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय मीना देवी की अपने ही घर के छज्जे से गिरने से मौत हो गई। मृतका अपने छोटे बेटे के जन्मदिन की तैयारी में घर की साफ-सफाई कर रही थी, तभी संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल नीचे गिर गई। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर घंटों हंगामा किया। एसडीओ और थाना प्रभारी के हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

कोडरमा: इंदरवा में बेटे के जन्मदिन की तैयारी में जुटी मां की गिरने से मौत हो गयी। घटना में घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा भी किया। मामला कोडरमा थाना क्षेत्र के इंदरवा का है। यहां मंगलवार को छज्जा से गिरने से घायल महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतका की पहचान मीना देवी (30 वर्ष, पति तिलेश्वर साव) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मीना देवी के छोटे बेटे का आज जन्मदिन था, जिसको लेकर वह अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी। 

इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छज्जे से सिर के बल सीधे जमीन पर आ गिरी। बुरी तरह से घायल होने के बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल ले गए। जहां करीब दो घंटे तक चले उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर मीना देवी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की खबर मिलते ही प्रभारी एसडीओ ओम प्रकाश मंडल तथा कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। 

उन्होंने परिजनों को समझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन परिजन लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई के साथ-साथ मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। इधर घंटो चले इस हंगामे के पश्चात एसडीओ के आश्वासन पर परिजनों ने हंगामा बंद किया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसडीओ ओम प्रकाश मंडल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका अपने पीछे चार पुत्र व भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें