झारखंड में बढ़ी गर्मी, 4 अप्रैल तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

डाल्टनगंज में 40.2°C दर्ज, सबसे ज्यादा गर्म जिला

झारखंड में बढ़ी गर्मी, 4 अप्रैल तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

झारखंड में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है, जहां डाल्टनगंज में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जमशेदपुर और चाईबासा में भी तापमान 38 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 4 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

रांची: राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में तेजी से वृद्धि होने लगी है। मंगलवार को डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी प्रकार जमशेदपुर और चाईबासा में भी अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि राजधानी रांची में तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया जो अन्य जिलों के मुकाबले 04 डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने ०4 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें 01 अप्रैैल को राज्य के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने और वज्रपात होने की संभावना है। इसके अलावा 04 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी और मध्यवर्ती भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना जतायी गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले लगभग 10 दिनों से राज्य भर में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कभी कडी धूूप तो कभी तेज हवा के साथ बारिश होने से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जा रही है। इधर, मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और कड़ी धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव दिखाई दिया और घने बादल छाए रहे। साथ ही तेज हवा के कारण ठंडी हवाएं चली। इससे मौसम काफी सुहाना हो गया। हालांकि इस दौरान हल्की बारिश भी हुई।

वहीं, मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री, जमशेदपुर में 38.4 और 22.8 डिग्री, डालटेनगंज में 40.2. और 24.8 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 30.2.1 और न्यूनतम 19.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम 38.6 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक पर टूटा कहर, लोगों ने की ऐसी हरकत; रो-रोकर मदद मांगती रही लड़की गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक पर टूटा कहर, लोगों ने की ऐसी हरकत; रो-रोकर मदद मांगती रही लड़की
Pakur News: दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, फूलझिझरी ने जीता खिताब
मौत का सिलसिला जारी… जहरीली शराब कांड ने खोले कई राज
झारखंड इस्पात प्लांट हादसा: एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या 3
गुवाहाटी पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन, मां कामाख्या से मांगा झारखंड का आशीर्वाद
Sahebganj News: गंभीर बीमार मरीजों को मिला सहारा, बोरियो में बांटे गए सहायता चेक
Sahebganj News: प्रवासियों के लिए खुशखबरी, उधना-मालदा समर स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू
इंसानियत को झकझोर दिया: दिव्यांग बेटी पर पिता का क्रूर अत्याचार, बच्ची के जन्म से खुला राज
स्वास्थ्य अधिकारों को लेकर जागरूक हुए लोग, साहिबगंज में विशेष कार्यक्रम
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: पत्रकारों को मिलेगा ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा
Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा
Koderma News: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई पर भड़का BSPS, सख्त कार्रवाई की मांग

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें