Dhurdhar 2 Trailer: रणवीर सिंह के डबल रोल ने मचाई धूम, एक घंटे में 16 लाख व्यूज

Dhurdhar 2 Trailer: रणवीर सिंह के डबल रोल ने मचाई धूम, एक घंटे में 16 लाख व्यूज

मनोरंजन डेस्क: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' यानी 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही धूम मचा दी है। महज एक घंटे से कम वक्त में इस ट्रेलर को 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और फैंस की तारीफों का पुलिंदा थमने का नाम ही नहीं ले रहा। रणवीर का डबल रोल – हमजा अली मजारी और जसकिरत रंगी, देखकर दर्शक दंग हैं, तो डायरेक्टर आदित्य धर की स्क्रिप्टिंग को सलाम कर रहे हैं।

ट्रेलर में रणवीर सिंह दुश्मनों पर बरसते नजर आ रहे हैं, और उनका खौफनाक अवतार फैंस को बांध ले गया है। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारों के रोल्स में भी जबरदस्त ट्विस्ट झलक रहे हैं, जो कहानी को और रहस्यमयी बनाते हैं। आदित्य धर ने 3 मिनट के ट्रेलर में स्टोरी का एक भी हिंट नहीं दिया, बल्कि उत्सुकता चरम पर पहुंचा दी – म्यूजिक, डायलॉग्स और हर सीन की धांसू पैकिंग ने तो कमाल कर दिया।

फैंस की दीवानगी: कमेंट्स में छिपी है फिल्म की कामयाबी

यूट्यूब और X (पूर्व ट्विटर) पर फैंस के रिएक्शन्स देखकर लग रहा है जैसे थिएटर्स पहले ही भर चुके हों। एक यूजर ने लिखा, 'बाप रे बाप... ये तो ट्रेलर ऑफ द सेंचुरी है', तो दूसरे ने कहा, 'ट्रेलर देखकर नींद ही उड़ गई।' कईयों ने भविष्यवाणी की है कि '19 मार्च को थिएटर्स फट जाएंगे' और 'धुरंधर 2 सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।'

फैंस रणवीर की 'गिरगिट' वाली एक्टिंग के कायल हो गए हैं, जो हर किरदार में घुल-मिल जाते हैं। डायरेक्टर आदित्य धर को भी खूब शाबाशी मिल रही है, क्योंकि उन्होंने सीक्वल की कहानी को इतनी सस्पेंसफुली छुपाया है कि अब इंतजार बर्दाश्त से बाहर हो गया है। ये रिएक्शन्स साबित कर रहे हैं कि 'धुरंधर 2' पहले पार्ट से भी बड़ा धमाका करने वाली है।

Dhurandhar 2 Trailer OUT: Ranveer Singh returns as Lyari's head in spy  action thriller - Watch

रिलीज डेट और कमाई के अनुमान: 100 करोड़ का ओपनिंग डे?

'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है, जबकि प्रिव्यू शोज 18 मार्च को होंगे। पहले पार्ट 'धुरंधर' ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 41.25 करोड़ ग्रॉस और भारत में 28 करोड़ नेट कमाए थे, लेकिन सीक्वल के लिए क्रेज कहीं ज्यादा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म पहले दिन ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेगी।

उसी दिन पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' भी रिलीज हो रही है, लेकिन हिंदी बेल्ट में इसका कोई खास असर नहीं पड़ने वाला। साउथ में पवन कल्याण पॉपुलर हैं, पर रणवीर सिंह का जलवा बरकरार रहेगा। ये क्लैश के बावजूद 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने की पूरी संभावना है।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप