GIRIDIH NEWS: जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने मध्य विद्यालय रेम्बा को उत्क्रमित उच्च विद्यालय करने की मांग की

रेम्बा पंचायत के ग्रामीण कई वर्षों से उच्च विद्यालय की माँग कर रहे हैं: जमुआ विधायक मंजू कुमारी

GIRIDIH NEWS: जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने मध्य विद्यालय रेम्बा को उत्क्रमित उच्च विद्यालय करने की मांग की
जमुआ विधायक मंजू कुमारी

वादे के मुताबिक, मैंने सदन में सरकार से मध्य विद्यालय रेम्बा को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की माँग की। लेकिन घनी आबादी के बावजूद सरकार ने केवल दूरी का हवाला देकर इस माँग को खारिज कर दिया, जो शिक्षा को हाशिए पर लाने की मानसिकता को दर्शाता है।

जमुआ (गिरिडीह): जमुआ  विधायक मंजू कुमारी ने  विधानसभा सदन में मध्य विद्यालय रेम्बा को उत्क्रमित उच्च विद्यालय करने की मांग की। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि रेम्बा पंचायत के ग्रामीण कई वर्षों से उच्च विद्यालय की माँग कर रहे हैं, और मैंने भी चुनाव से पहले वादा किया था कि रेम्बा बाजार में उच्च विद्यालय की स्थापना के लिए सरकार से मांग करूंगी। वादे के मुताबिक, मैंने सदन में सरकार से मध्य विद्यालय रेम्बा को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की माँग की लेकिन घनी आबादी के बावजूद सरकार ने केवल दूरी का हवाला देकर इस माँग को खारिज कर दिया, जो शिक्षा को हाशिए पर लाने की मानसिकता को दर्शाता है। यह ग्रामीण छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। रेम्बा में उच्च विद्यालय की स्थापना के लिए मैं हमेशा अपनी ओर से हर संभव कोशिश करती रहूंगी और सरकार के समक्ष यह माँग बार-बार रखती रहूंगी। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि शिक्षा सबका समग्र अधिकार है और इसे पाने से कोई नहीं रोक  सकता है।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल