18 लाख महिलाओं के साथ विश्वासघात, भाजपा नहीं करेगी बर्दाश्त: राफिया नाज़

कहा, भाजपा इस मुद्दे पर संघर्ष करेगी, और सरकार को जवाबदेह बनाएगी

18 लाख महिलाओं के साथ विश्वासघात, भाजपा नहीं करेगी बर्दाश्त: राफिया नाज़
प्रेस वार्ता मे राफिया नाज़ (फाइल फ़ोटो)

उन्होंने यह भी कहा, “महिलाओं के लिए लागू योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ सत्ता में बैठने वालों को लाभ पहुंचाना नहीं होना चाहिए, यदि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह योजनाएं बनाई गई थीं, फिर सरकार ने हकदारों तक क्यों पहुंचने ही नहीं दिया?”

रांची: भाजपा झारखंड प्रदेश की प्रवक्ता राफिया नाज़ ने हेमंत सरकार द्वारा 18 लाख महिलाओं की मइयाँ सम्मान योजना की राशि रोकने पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “यह सरकार महिलाओं के साथ सम्मान के नाम पर छल और विश्वासघात कर रही है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल एक झूठा वादा था कि सभी महिलाओं को मइयाँ सम्मान की राशि मिलेगी, जो सत्ता में आने के लिए किया गया था, इसलिए 18 लाख महिलाओं को अब तक एक भी रुपया नहीं मिला है।

राफिया ने कहा, “महिला सम्मान की बात करने वाली सरकार ने 18 लाख माताओं, बहनों और बेटियों के हक को कुचला है। मइयाँ सम्मान के तहत सरकार द्वारा जारी किए गए ना तो हेल्पलाइन नंबर काम कर रहे हैं, ना ही वेबसाइट, और इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय, सरकार केवल लोगों को ठगने में व्यस्त है।”

उन्होंने कहा, “वहीं दूसरी तरफ़ सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों को दबाया जा रहा है। यह सरकार महिलाओं को ना तो न्याय दिला पा रही है, ना शिक्षा और ना ही सुरक्षा, बल्कि उन्हें छलने का काम जारी है। इसलिए अब तक न तो महिला आयोग का गठन हुआ है और न ही धरातल पर महिलाओं को सशक्त करने के लिए एक भी योजना उतारी गई है, चाहे वह ₹2000 चूल्हा खर्च हो, ₹2500 विधवा-वृद्धा पेंशन हो या बेटियों की मुफ्त शिक्षा से लेकर महिला बैंक हो।”

यह भी पढ़ें Dhanbad News: शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा, कचरा प्रबंधन व जल संरक्षण पर जोर

उन्होंने कहा, “यदि सभी महिलाओं को जल्द मइयाँ सम्मान की राशि नहीं मिली, तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी और यह मुद्दा हर घर, हर गली तक पहुंचेगा।”

यह भी पढ़ें Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी

राफिया नाज़ ने सरकार से सवाल किया, “अगर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का कहना था कि ‘मइयाँ सम्मान योजना’ के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है और बजट में झारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ का बजट, मइयाँ सम्मान के लिए पेश किया है, तो फिर 18 लाख महिलाओं को उनकी राशि क्यों नहीं दी गई? क्या यह सरकार महिलाओं के सम्मान को ठुकराने का काम कर रही है?”

यह भी पढ़ें Giridih News : डीजे बजाने को लेकर झड़प में एक की मौत, दो गंभीर

राफिया ने स्पष्ट रूप से कहा, “भा.ज.पा. इस मुद्दे पर संघर्ष करेगी, और सरकार को जवाबदेह बनाएगी। यह लड़ाई सिर्फ 18 लाख महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि हर महिला के लिए है!

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा