Giridih News : डीजे बजाने को लेकर झड़प में एक की मौत, दो गंभीर
झड़प में तीन सगे भाइयों पर चाकू से हमला
गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र स्थित हुट्टीबाजार–दास मुहल्ले में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि चार युवकों ने तीन सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 30 वर्षीय अजय दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई राजेश दास और प्रदुम्न दास गंभीर रूप से घायल हो गए।
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के हुट्टीबाजार–दास मुहल्ले में डीजे बजाने को लेकर हिंसक विवाद हो गया। इस दौरान चार युवकों ने तीन सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में अजय दास (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना में रॉबिन दास, रोनित दास, रोहित और रवि दास सहित एक अन्य युवक के शामिल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए। मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर डीएसपी नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे।
डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से घटना की जानकारी ली गई है। नगर थाना प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए देर रात से छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
