Sahebganj News : नगरपालिका आम निर्वाचन की मतगणना सफलतापूर्वक सम्पन्न
निर्वाची पदाधिकारी गौतम भगत ने दी बधाई
साहिबगंज में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। निर्वाची पदाधिकारी गौतम भगत ने बताया कि 2000 से अधिक कर्मियों और 1000 से अधिक पुलिस बल के सहयोग से पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। बरहरवा, राजमहल और साहिबगंज नगर निकायों के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के परिणाम घोषित कर दिए गए।
साहिबगंज : निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष), नगर परिषद साहिबगंज–सह–अपर समाहर्ता गौतम भगत द्वारा शुक्रवार की देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई कि नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत दिनांक 27.02.2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, साहिबगंज में मतगणना का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। इस आम निर्वाचन में 2000 से अधिक पदाधिकारी एवं कर्मियों तथा 1000 से अधिक पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन अवधि में सभी मीडिया कर्मियों द्वारा मतदान से संबंधित उत्कृष्ट कवरेज दिया गया, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी मीडिया कर्मियों को धन्यवाद दिया गया। साथ ही साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत एवं बरहरवा नगर पंचायत के सभी सम्मानित नागरिकों को भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता हेतु धन्यवाद दिया गया।
मतगणना परिणाम के अनुसार, नगर पंचायत बरहरवा अंतर्गत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अर्पिता दास विजयी घोषित हुईं। उन्हें कुल 6181 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वन्दी बबीता कुमारी को कुल 4609 मत प्राप्त हुए। बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड पार्षद पद हेतु वार्ड संख्या–01 से निर्मला कुमारी (731 मत), वार्ड संख्या–02 से जितेन्द्र कुमार (457 मत), वार्ड संख्या–03 से अमित कुमार भारती (375 मत), वार्ड संख्या–04 से राजकुमार भगत (380 मत), वार्ड संख्या–05 से डोली कुमारी (530 मत), वार्ड संख्या–06 से श्रीती दास (399 मत), वार्ड संख्या–07 से रशीद शेख (406 मत), वार्ड संख्या–08 से केया सिंह (213 मत), वार्ड संख्या–09 से निखत परवीन (272 मत), वार्ड संख्या–10 से छोटे लाल रमानी (660 मत), वार्ड संख्या–11 से निशा रानी (1007 मत), वार्ड संख्या–12 से संतोष कुमार भगत (539 मत), वार्ड संख्या–13 से निकी देवी (455 मत) तथा वार्ड संख्या–14 से विजय कुमार (416 मत) विजयी घोषित किए गए।

निर्वाची पदाधिकारी–सह–अपर समाहर्ता गौतम भगत ने नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से लोकतांत्रिक प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, जिसके लिए जिला प्रशासन सभी के प्रति आभारी है।
