GIRIDIH NEWS: शिक्षकों को भी नाममात्र का वेतन मिल रहा है, जिससे उनका जीवन यापन मुश्किल हो रहा है: मंजू कुमारी

सरकार को इन विद्यालयों को अपने अधीन लेकर उन्हें अनुदानित करना चाहिए

GIRIDIH NEWS: शिक्षकों को भी नाममात्र का वेतन मिल रहा है, जिससे उनका जीवन यापन मुश्किल हो रहा है: मंजू कुमारी
जमुआ विधायक मंजू कुमारी (फ़ाइल फ़ोटो)

वित्त रहित विद्यालयों में इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय जमुआ, बालिका उच्च विद्यालय हीरोडीह, उच्च विद्यालय बदड़ीहा-1, उच्च विद्यालय चतरो एवं उच्च विद्यालय मानिकबाद शामिल हैं।

गिरिडीह: जमुआ विधानसभा क्षेत्र के कई उच्च विद्यालय वर्षों से वित्त रहित होने के कारण न तो छात्रों को बुनियादी सुविधाएँ मिल रही हैं और न ही शिक्षकों को पर्याप्त वेतन। इस गंभीर समस्या को लेकर जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने मंगलवार को शून्यकाल के दौरान सरकार से मांग की कि इन विद्यालयों को सरकार अधीन किया जाए और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराया जाए। वित्त रहित विद्यालयों में इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय जमुआ, बालिका उच्च विद्यालय हीरोडीह, उच्च विद्यालय बदड़ीहा-1, उच्च विद्यालय चतरो एवं उच्च विद्यालय मानिकबाद शामिल हैं। वर्षों से वित्त रहित होने के कारण इन विद्यालयों को किसी भी प्रकार का सरकारी सहयोग नहीं मिल रहा है, जिससे छात्र- छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, शिक्षकों को भी नाममात्र का वेतन मिल रहा है, जिससे उनका जीवनयापन मुश्किल हो रहा है।

सरकार को इन विद्यालयों को अपने अधीन लेकर उन्हें अनुदानित करना चाहिए

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि सरकार को इन विद्यालयों को अपने अधीन लेकर उन्हें अनुदानित करना चाहिए, ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके और शिक्षकों को भी सम्मानजनक वेतन प्राप्त हो। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा हर छात्र का अधिकार है और सरकार को इस दिशा में जल्द से जल्द ठोस कदम उठाना चाहिए। शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी इस मांग का समर्थन किया और स्थानीय लोगों ने कहा कि उम्मीद है, कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेगी और वित्त रहित विद्यालयों को सरकारी सहायता प्रदान करेगी।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव