HAZARIBAGH NEWS: भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने झारखंड बजट पर व्यक्त की तिखी प्रतिक्रिया, खोखले दावे का लगाया आरोप
बजट में कोई भी विजन नही है, बजट पूरी तरह से दिशाहीन: शेफाली गुप्ता
झारखंड सरकार को बजट पर घेरकर कई सवाल खड़े कर दी है। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि बजट में कोई भी विजन नही है, पूरी तरह से बजट दिशाहीन है।
हजारीबाग: झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने विधानसभा में बजट-2025 पेश किया। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने झारखंड के बजट पर तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त की एवं खोखले दावे का आरोप लगाया। झारखंड सरकार को बजट पर घेरकर कई सवाल खड़े कर दी है। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि बजट में कोई भी विजन नही है, पूरी तरह से बजट दिशाहीन है। बजट ऊपर से भारी-भरकम भले ही दिखायी देता है, अंदर से खोखला है। इसमें न तो आदिवासियों व न ही मूल वासियों के हितों की बात की गयी है। यह महज देखने में ही बड़ा बजट लग रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की भोली भाली जनता को सिर्फ ठगा गया है। इसमें ना रोजगार, ना गरीबी एवं ना ही आय वृद्धि की बात गई है। झारखंड के विकास का कोई मॉडल को भी ध्यान में नहीं रखा गया है। झारखंड सरकार पूरी तरह से सरकार चलाने में विफल है। उन्होंने कहा कि लोकलुभावन वादे कर जेएमएम- कांग्रेस- राजद की राज्य में सरकार बनी लेकिन पूरी तरह से विफल है।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
