Giridih News: राशन वितरण में गड़बड़ी, जमुआ विधायक मंजू कुमारी की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Giridih News: राशन वितरण में गड़बड़ी, जमुआ विधायक मंजू कुमारी की उच्च स्तरीय जांच की मांग
जमुआ विधायक मंजू कुमारी

सदन में इस मुद्दे को उठाकर विधायक ने गरीब जनता की आवाज को बुलंद किया और सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

गिरिडीह:  झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने जमुआ विधानसभा क्षेत्र में कार्ड धारकों को दो महीने से राशन न मिलने का मुद्दा सदन में जोर-शोर से उठाया। उन्होंने सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने सदन में कहा कि सरकार की राशन वितरण योजना का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। जमुआ क्षेत्र के हजारों लाभुक पिछले दो महीनों से राशन से वंचित हैं, जिससे गरीब परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण गरीबों का हक मारा जा रहा है।

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि "सरकार को इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेना चाहिए। जिन अधिकारियों की लापरवाही और अनियमितता के कारण गरीब जनता को राशन नहीं मिला, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, पीड़ित लाभुकों को जल्द से जल्द अनाज मुहैया कराया जाए। उन्होंने सरकार से यह भी आग्रह किया कि जमुआ क्षेत्र के सभी राशन दुकानों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो। सदन में इस मुद्दे को उठाकर विधायक ने गरीब जनता की आवाज को बुलंद किया और सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान