जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
बच्चों के नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा क्रिसमस कार्यक्रम
पाकुड़ में जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
पाकुड़ : जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी दुमका सांसद नलिन सोरेन जी जीप अध्यक्ष जोयेस बेसरा जी, झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी जी शामिल हुए। समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत युवक और युवतियों ने पारंपरिक नृत्य से किया। इस मौके पर फादर द्वारा सभी अथितियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
समारोह में बच्चों ने आकर्षक नृत्य कर अतिथियों का मन मोह लिया। इस मौके पर सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा क्रिसमस आपसी प्रेम और एकजुटता का संदेश देता है। क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रभु यीशु हम सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें। विधायक ने अभिभावकों से समाज को आगे ले जाने के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वहीं विधायक ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आपका सहयोग और स्नेह हमेशा याद रहेगा। धर्म बहनें समेत काफी संख्या में महिला, पुरूष एवं बच्चे उपस्थित रहे।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts

Latest News

