बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस

बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन याचिका पर कोर्ट का नोटिस, जनवरी में सुनवाई

बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट (फोटो)

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन समय बढ़ाने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस जारी किया।

नई दिल्ली :  मथुरा के बांके बिहारी मंदिर की प्रबंधं कमेटी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट की ओर से नियुक्त कमेटी, यूपी सरकार और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई जनवरी के पहले हफ्ते मे होगी।

उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका में मंदिर के प्रबंधन के लिए उच्चतम न्यायालय की ओर से गठित कमेटी के कुछ फैसलों को चुनौती दी गई है। इसमें मंदिर के दर्शन का वक्त बढ़ाया जाना और देहरी पूजा को रोका जाना शामिल है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि कमेटी में मनमाने तरीके से गोस्वामी की नियुक्ति हुई है। सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने सवाल उठाया कि वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में भगवान के दर्शन का समय अगर बढ़ाया गया है, तो इस पर क्या ऐतराज होना चाहिए।

दरअसल, मंदिर के प्रबंधन के लिए उच्चतम न्यायालय की ओर से गठित कमेटी ने भगवान के दर्शन का वक्त रोजाना ढाई घंटे बढ़ा दिया है। मंदिर के सेवायत इसका विरोध कर रहे हैं। आज मंदिर की प्रबंधन कमेटी ने दर्शन बढ़ाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि दर्शन के वक्त को नहीं बदला जा सकता। इसके चलते भगवान से जुड़े पूजा विधान का भी वक्त बदलता है। भगवान का आराम का अपना वक्त होता है।

इसमें दखल नहीं दिया जा सकता। तब उच्चतम न्यायालय ने कहा कि लेकिन भगवान के आराम के वक्त में उन्हें आराम कहां करने दिया जाता है। उस वक्त जब आम श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकते, प्रभावशाली लोग बड़ी रकम देकर पूजा कर पाते है। उन्हें पूजा करने की इजाजत होती है।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन