Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण

सेविका दो दिनों से गायब: बिना सूचना ड्यूटी से नदारद मिलीं कर्मी

Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
(फोटो)

रानीश्वर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने पाँच आँगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया, जहाँ भारी अनियमितताएँ उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान रागडीह केन्द्र बंद पाया गया, जबकि पथरा-2 और मोचीपाड़ा केन्द्रों में बच्चे नदारद थे और THR (पोषाहार) वितरण में झूठ बोला गया। तकीपुर केन्द्र में बच्चों की फर्जी उपस्थिति दर्ज मिली। बीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषी सेविकाओं और कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है और जल्द ही सख्त विभागीय कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

रानीश्वर: प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर-सह-बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रानीश्वर  राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। सुखजोड़ा पंचायत अन्तर्गत आँगनबाड़ी केन्द्र रागडीह का औचक निरीक्षण के क्रम में आँगनबाड़ी केन्द्र बन्द पाया गया। आस-पास के ग्रामीणों से पूछताछ करने ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि आँगनबाड़ी केन्द्र प्रतिदिन 10-11 बजे बन्द हो जाता है। केन्द्र की सेविका, सहायिका एवं पोषण सखी को केन्द्र में उपस्थित होने का निदेश देने के बाद सहायिका एवं पोषण सखी उपस्थित हुए परन्तु सेविका अनुपस्थित रही। सेविका एवं पोषण सखी से पूछताछ करने पर यह पता चला कि सेविका दो दिनों से केन्द्र नहीं आ रही है। आँगनबाड़ी केन्द्र पथरा मोचीपाड़ा के निरीक्षण लगभग पूर्वाह्न 11:15 बजे करने पर केन्द्र में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं पाया गया। 

इस संबंध में जब सेविका से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि बच्चे आये थे और पोषाहार करने के बाद चले गये। जब उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया तो एक भी बच्चा की उपस्थिति दर्ज नहीं किया गया था। आँगनबाड़ी केन्द्र पथरा-2 के निरीक्षण के क्रम में भी लगभग पूर्वाह्न 11:00 बजे एक भी बच्चा उपस्थित नहीं पाया गया कि पूछताछ करने पर सेविका के द्वारा बताया गया कि गाँव में शादी था इसलिए बच्चे अभी नहीं आये है, अभी आ रहे है। इस केन्द्र पर पोषण सखी अनुपस्थित पायी गयी। टी०एच०आर० वितरण के संबंध में पूछताछ करने पर सेविका के द्वारा बताया गया कि उनके केन्द्र को टी०एच०आर० का आपूर्ति नहीं हुआ है जबकि इसका सत्यापन करने पर यह पाया गया कि सेविका के द्वारा चार-पाँच दिन पहले ही टी०एच०आर० प्राप्त किया गया है। 

सुखजोड़ा पंचायत अन्तर्गत आँगनबाड़ी केन्द्र तकीपुर के निरीक्षण के समय मात्र चार बच्चे उपस्थित पाये गये। जबकि उपस्थिति पंजी में 15 बच्चों की उपस्थिति दर्ज किया गया था। विदित हो कि सभी केन्द्रों को टी०एच०आर० उपलब्ध करा दिया गया है परन्तु कुछ आँगनबाड़ी केन्द्रों के द्वारा इसका वितरण नहीं किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षिकाओं के द्वारा आँगनबाड़ी केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। उपरोक्त सभी आँगनबाड़ी सेविकाओं को लापरवाही बरतने, कार्य में रूचि नहीं लेने तथा नियमानुसार आँगनबाड़ी केन्द्रों को संचालित नहीं करने के कारण स्पष्टीकरण किया गया है। स्पष्टीकरण का जवाब प्राप्त होने के उपरान्त अग्रतर कारवाई की जायेगी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन