जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील

चुंगलो पैक्स में उद्घाटन के दौरान बीडीओ ने कहा -बिचौलियों से बचें, सरकार दे रही है धान का सही मूल्य

जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील

जमुआ के चुंगलो पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन हुआ। बीडीओ ने किसानों से एमएसपी पर धान बेचने और बिचौलियों से बचने की अपील की।

 गिरिडीह : कृषक सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान बेचें।औने पौने दाम पर बिचौलिए के पास धान नहीं बेचें।उक्त बातें जमुआ के बीडीओ अमल जी ने सोमवार को चुंगलो पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में कृषकों से कही।उन्होंने कहा कि ग्रेड वन धान के लिए सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 2389रुपए प्रति क्विंटल है और 81रुपए बोनस है।सामान्य धान 2369रुपए प्रति क्विंटल है और बोनस81रुपए है।कहा कि किसानों के खाते में एक बार में भुगतान होगा।

कहा कि कृषक अपना आई डी अंचल या प्रज्ञा केंद्र के सहयोग से बना सकते हैं।कृषकों को उपज का सही मूल्य प्राप्त हो इसके लिए सरकार ने  समय पर धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला है।कृषक बेखौफ होकर धान पैक्स को दें।
उद्घाटन समारोह में बी सी ओ मदन मोहन सिंह, वी एल डब्ल्यू और धान अधिप्राप्ति केंद्र का विभागीय प्रभारी प्रभात पवन ,चुंगलो के मुखिया विकास मंडल, चुंगलो पैक्स प्रबंधक गोपाल मंडल पंचायत समिति सदस्य बासुदेव मंडल , पैक्स अध्यक्ष मनोज पांडे बालेश्वर मंडल , हम लाल मंडल , मिथलेश मंडल चिंता मनी मंडल सहित कई कृषक उपस्थित थे।

बता दे कि जमुआ में भंडारों,पोबी,प्रतापपुर, चितरडीह,लताकी सहित सात धान अधिप्राप्ति केंद्र एक ही दिन खोला गया।हालांकि धुर गडगी  पैक्स का उद्घाटन समारोह पूर्वक नहीं दिखा

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

भवानीपुर से ममता बनर्जी की हार से बंगाल में बदलाव तय: अमित शाह भवानीपुर से ममता बनर्जी की हार से बंगाल में बदलाव तय: अमित शाह
मासूम को अगवा कर बोरे में बंद किया, झाड़ियों में फेंकने वाले आरोपी के मोबाइल ने खोले खौफनाक राज
ग्रेनाइट जैवविविधता पर कुलेश भंडारी का शोध अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयनित
Giridih News: नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने फीता काटकर किया कक्षा में प्रवेश
भारत की 16वीं जनगणना: एक व्यापक सांख्यिकीय और सामाजिक विश्लेषण
Bokaro News: अपराधियों के मंसूबे को पुलिस ने किया नाकाम, अमन साहू गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार
Sahebganj News: हनुमान जयंती महोत्सव में शामिल हुए भूलन दुबे, समाज को जोड़ने का दिया संदेश
पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Hazaribagh Horror: बेटे के प्यार में बेटी की बलि! तंत्र के नाम पर शव के साथ अमानवीय कृत्य, मां समेत 3 गिरफ्तार
Giridih News: टिबड़ेवाल टेक्सटाइल के मकान की छत पर लगी आग, मची अफरातफरी; बड़ा हादसा टला
Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, हवन-पूजन का हुआ आयोजन
Ramayan Teaser: ‘रामायण’ का महाआरंभ… पहली झलक ने मचाया देशभर में उत्साह, गूंजा जय श्री राम

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now