Giridih News: नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने फीता काटकर किया कक्षा में प्रवेश

पूरे विद्यालय में छाया उत्सव जैसा वातावरण

Giridih News: नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने फीता काटकर किया कक्षा में प्रवेश
फीता काटकर नए सत्र में कक्षा में प्रवेश करते टॉपर छात्र

देवरी प्रखंड के जलखरियोडीह स्थित एसआर पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस खास मौके पर टॉपर विद्यार्थियों ने फीता काटकर अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रवेश किया।

गिरिडीह: देवरी प्रखंड अंतर्गत जलखरियोडीह में गुरुवार को एस.आर. पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।

इस अवसर पर सभी वर्गों के टॉपर विद्यार्थियों ने अपने-अपने कक्षाओं में फीता काटकर प्रवेश किया। विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत आरती एवं पुष्प वर्षा के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और प्रेरणा से भर गया।

Giridih News: नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने फीता काटकर किया कक्षा में प्रवेश
फीता काटकर नए सत्र में कक्षा में प्रवेश करते टॉपर छात्र

यह पल न केवल बच्चों के लिए गर्व का था, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना। वहीं, प्रधानाचार्य पंकज कुमार राय ने बताया कि हमारे विद्यालय में सभी शिक्षक अनुभवी, योग्य एवं कर्मठ हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक ज्ञान भी दिया जाता है।

मौके पर शिक्षक किशोर तिवारी, मुरारी प्रसाद सिंह, संचालक रिंटू कुमार राय, रंधीर राय, अंबिका भैया, आशीष राय, रितिका देवी, जूही कुमारी, निशा कुमारी, वीरेंद्र कुमार सहित अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Read More.. बड़ी पहल: DPS रांची में 170 सोलर पैनल, बच्चों को मिलेगा नया अनुभव

Edited By: Mohit Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें