Giridih News: मंईयां सम्मान राशि भुगतान सहित अन्य समस्याओं का समाधान करे सरकार : फॉरवर्ड ब्लॉक
11 अप्रैल दिल्ली संसद मार्च एवं संगठन विस्तार के लिए शुरू किया अभियान। कहा, संगठित होकर शुरू करें हक-अधिकार की लड़ाई
14.jpg)
बैठक में सर्वसम्मति से 11 अप्रैल, दिल्ली संसद मार्च का अभियान तेज करने, फॉरवर्ड ब्लॉक का सदस्य बनकर ग्राम कमिटी गठित करते हुए जनता के हक-अधिकार की लड़ाई तेज करने का निर्णय लिया है।
गिरिडीह: जनता विभिन्न तरह की समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन कोई इनकी सुध लेने वाला नहीं है। वोट लेने के समय लंबे-चौड़े वादे करने वाले आज जनता से मुंह मोड़ चुके हैं। हर माह समय पर मंईयां सम्मान का भुगतान मिलने के नाम पर आकर्षित होकर खासकर महिलाओं ने छूट कर मौजूदा गठबंधन सरकार को दुबारा सत्ता में लाने के लिए वोट दिया, लेकिन आज बड़ी तादाद में महिला लाभुकों को इसका भुगतान बाधित है। और जिन्हें मिल भी रही है, उन्हें भी वादे के अनुसार समय पर नहीं। ये एक तरह का छलावा है। इसलिए सरकार तत्काल घर-घर जाकर इसकी त्रुटियों को दूर करवाए और सबों को मंईयां सम्मान की राशि समय पर भुगतान कराने की गारंटी करवाए। जनता के दूसरे बुनियादी सवालों को भी हल किया जाय।

बैठक की अध्यक्षता फॉरवर्ड ब्लॉक नेता मनोज यादव तथा पंकज वर्मा और संचालन ढलिया देवी व लालजीत मरांडी ने करते हुए स्थानीय सवालों को रखा। कहा कि, हमारे गांव में अधिकांश को मंईयां सम्मान की राशि बाधित है। कईयों को एक बार भी राशि नहीं मिली है, जबकि कुछ को एक बार मिलकर दुबारा नहीं मिली है। यहां पानी का भी घोर संकट है। पीडीएस, स्कूल, अस्पताल सबका हाल खराब है।
बैठक में सर्वसम्मति से 11 अप्रैल, दिल्ली संसद मार्च का अभियान तेज करने, फॉरवर्ड ब्लॉक का सदस्य बनकर ग्राम कमिटी गठित करते हुए जनता के हक-अधिकार की लड़ाई तेज करने का निर्णय लिया है।
मौके पर फॉरवर्ड ब्लॉक नेता मनोज यादव एवं पंकज वर्मा सहित बासदेव राय, जागेश्वर दास, लालजीत मरांडी, अमिता देवी, मुन्नी देवी, गुड़िया देवी, लीलावती मरांडी, लिलमुनी देवी, बड़की देवी, कविता देवी, विमली देवी, मधु कुमारी, काजल कुमारी, सोनिया देवी, गीता देवी, चिंता देवी, रानी देवी, कमला देवी, पिंकी देवी, दुलारी देवी, पुतुल कुमारी दास, सीमा देवी, मुन्नी देवी, कविता देवी, आरती कुमारी सहित अन्य महिला पुरुष मौजूद थे।