Hazaribagh News: झारखंड के कानून व्यवस्था हुआ है चौपट: रोशन लाल चौधरी
अपराधी दिनदहाड़े कर दे रहे हैं हत्या
विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार में अपराधी खुलेआम दिनदहाड़े घटना को अनजाम दे रहे हैं और पुलिसिया व्यवस्था गहरी नींद में सो रहा है।
बड़कागांव: बड़कागांव हजारीबाग रोड के चौक के पास शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे दिनदहाड़े एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव को अपराधियों गोली मारकर हत्या कर दी जिसको लेकर बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए झारखंड सरकार और पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार में अपराधी खुलेआम दिनदहाड़े घटना को अनजाम दे रहे हैं और पुलिसिया व्यवस्था गहरी नींद में सो रहा है।
हेमंत सरकार में ऐसा लग रहा है जैसे कोई सुरक्षित नहीं है और बस यहां अपराधियों का राज चल रहा है आए दिन कभी हजारीबाग, बड़कागांव, रामगढ़ तो कभी रांची सहित कई जगहों पर दिनदहाड़े अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं। आगे उन्होंने हजारीबाग पुलिस को कहा है कि जल्द से जल्द ऐसे अपराधी को नकेल कसने का काम करें क्योंकि इससे आम जनमानस में डर का माहौल है। ऐसे अपराधिक घटनाओं से साफ पता चलता है कि हेमंत सरकार लोगों की सुरक्षा देने में असफल है।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts
Latest News



