बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी है: सुभाष यादव

कांग्रेस नेता सुभाष यादव ने इसे जनहितैषी और समावेशी करार दिया

बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी है: सुभाष यादव
कांग्रेस नेता सुभाष यादव ने इसे जनहितैषी और समावेशी करार दिया

उन्होंने कहा कि यह बजट झारखंड के विकास को गति देने के साथ-साथ सभी वर्गों का ध्यान रखता है। सुभाष यादव ने कहा कि सरकार ने इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी है, जिससे झारखंड के आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बजट की सराहना करते हुए कहा कि, यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार ने आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक न्याय को भी सुनिश्चित किया है।

गिरिडीह: झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,45,400 करोड़ का बजट पेश किया। इस बजट को लेकर कांग्रेस नेता सुभाष यादव ने इसे जनहितैषी और समावेशी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट झारखंड के विकास को गति देने के साथ-साथ सभी वर्गों का ध्यान रखता है। सुभाष यादव ने कहा कि सरकार ने इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी है, जिससे झारखंड के आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बजट की सराहना करते हुए कहा कि, यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार ने आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक न्याय को भी सुनिश्चित किया है।

जबकि बजट की आलोचना करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ विकास में बाधा डालना चाहता है। यह बजट झारखंड की जनता की उम्मीदों के अनुरूप है और इससे राज्य में नई विकास परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इस बजट के माध्यम से झारखंड नए आर्थिक और सामाजिक विकास के रास्ते पर अग्रसर होगा। यह बजट हर वर्ग के लिए लाभकारी साबित होगा।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची में आयोजित आईसीएसआई ईस्टर्न रीजन कॉन्वोकेशन की शोभा बढ़ाई
महिला बंदियों की स्वास्थ्य कठिनाइयों पर सरकार की चुप्पी दर्दनाक: राफिया नाज़
छात्रवृत्ति को लेकर बड़ा आंदोलन: देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में पदयात्रा रांची की ओर
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 6 माह का वेतन बकाया: चिकित्सा संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
पूर्व विधायक अनंत ओझा के प्रयास और जनता की लड़ाई से पूरी हुई 94 लाख की पेयजल योजना
Giridih News: सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव शानदार तरीके से संपन्न
Giridih News: विधायक मंजू कुमारी ने ग्रामीण सड़क निर्माण का किया भूमि पूजन
बंधु तिर्की का आरोप: लोकतंत्र पर हमला कर रहे जे.पी. नड्डा और भाजपा
Koderma News: जैन विद्यालय के कैंपस में अहिंसा इंडोर स्पोर्टस एकेडमी का हुआ शुभारंभ
क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टूटी, इंस्टा पोस्ट में अफ़वाहों पर लगाया पूर्ण विराम
गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग: डांस फ्लोर पर मचा हाहाकार, 25 की मौत