Ranchi news: प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, बोले चुप चाप मार्च लूट की ओर बढ़ रही सरकार
हर घर में नल योजना में राष्ट्रीय औसत से 25% पीछे है झारखंड
by: Sujit Sinha
On
प्रतुल ने कहा राज्य सरकार को कड़े कदम उठा कर मार्च में वित्तीय नियम और कानून का कड़ाई से पालन कराया जाए और किसी तरीके से भी सरकार की राशि की बंदरबांट ना हो।
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की हेमंत सरकार चुप चाप मार्च लूट की ओर बढ़ रही है। प्रतुल ने कहा 2024 - 25 के बजट में जनवरी तक बजट की राशि का सिर्फ 60% हिस्सा खर्च हुआ था। यानी 2 महीने में 40% राशि खर्च होने की तैयारी है। जबकि नियमों और परंपराओं के अनुसार मार्च में अधिकतम सिर्फ 15% राशि की निकासी हो सकती है।
प्रतुल ने कहा कि सबसे अफसोस जनक स्थिति विकास से जुड़े विभागों की है जहां बड़ी संख्या में राशि अभी तक खर्च नहीं हुई।इसके बंदरबांट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रतुल ने कहा कि पहले से जल जीवन मिशन में फिसड्डी चल रही हेमंत सरकार ने मौजूदा बजट में तो सारी सीमाएं पार कर दी है। फरवरी तक पेयजल विभाग ने योजना और विकास की सिर्फ 10% राशि ही खर्च की है। 4500 करोड़ रुपयों के विभाग के बजट के तुलना में फरवरी तक सिर्फ 438 करोड रुपए खर्च हुए हैं।ऐसी स्थिति में कई पेयजल योजनाएं अटक गए हैं। जल जीवन मिशन के लिए केंद्र सरकार झारखंड सरकार को बहुत बार नसीहत दे चुकी है। अभी भी झारखंड के लगभग लाख घरों में नल से जल नहीं पहुंच पाया है। प्रतुल ने कहा पेयजल विभाग में फरवरी तक सिर्फ 10% राशि का खर्च होना एक आपराधिक मामला है। आम जनों को राहत देने वाले विभाग में इस तरह के लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं हो सकती।अब या तो विभाग में बड़े पैमाने पर सिर्फ मार्च में 90% राशि का खर्च दिखा के लूट करने की तैयारी है या पैसा सरेंडर हो जाएगा। दोनों स्थिति प्रदेश की जनता के लिए विकट है।हर घर में नल योजना में राष्ट्रीय औसत से 25% पीछे है झारखंड

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Tags: Jharkhand Bjp Ranchi news latest news Jharkhand Latest News Jharkhand News News Bjp jharkhand Jharkhand BJP Jharkhand Politics Samridh News samridh jharkhand jharkhand top news Jharkhand Election bjp news breaking news top news hindi news bihar jharkhand news jharkhand news live Jharkhand today news news of jharkhand jharkhand election news top news jharkhand bjp in jharkhand jharkhand bjp meeting
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts


Latest News








