JPSC विवाद: झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, आदित्य साहू के नेतृत्व में सांसदों ने उठाई आवाज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में मकर द्वार पर हुआ प्रदर्शन।
झारखंड में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई कथित दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में भाजपा सांसदों ने नई दिल्ली में संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में झारखंड सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया गया।
रांची: झारखंड में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई कथित दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में सांसदों ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया।
भाजपा नेताओं ने झारखंड की कांग्रेस समर्थित झामुमो सरकार पर छात्रों के खिलाफ कथित तौर पर बर्बर एवं दमनात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी और कांग्रेस के कथित दोहरे चरित्र को लेकर भी सवाल उठाए गए।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और झामुमो पर दोहरा राजनीतिक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दलों को छात्रों के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
प्रदर्शन के जरिए भाजपा सांसदों ने झारखंड में छात्रों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते हुए सरकार से कार्रवाई की समीक्षा करने और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
Related Posts


Latest News







