सीसीएल और एसबीआई की पहल, दिवंगत महेश साव के परिवार को मिली ₹1 करोड़ सहायता
कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीसीएल
बरका-सयाल क्षेत्र की उरीमारी ओसी परियोजना के दिवंगत कर्मचारी महेश साव की पत्नी सुनीता देवी को ₹1 करोड़ की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। एसबीआई की कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (CSP) योजना के तहत मिली यह राशि पीड़ित परिवार को आर्थिक सुरक्षा और संबल प्रदान करेगी।
रांची: बरका-सयाल क्षेत्र के अंतर्गत उरीमारी ओपन कास्ट (ओसी) परियोजना में कार्यरत एक्सप्लोसिव कैरियर, कैट-IV, स्वर्गीय महेश साव का दिनांक 24 सितंबर 2025 को कार्य के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में निधन हो गया था।
दिवंगत कर्मचारी की नामिनी एवं पत्नी सुनीता देवी को आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को कोल इंडिया लिमिटेड की कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (CSP) योजना के अंतर्गत ₹1 करोड़ की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता राशि दिवंगत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने तथा उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सुनीता देवी ने सीसीएल प्रबंधन एवं भारतीय स्टेट बैंक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त सहायता राशि उनके परिवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस सहयोग को परिवार के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने वाली एक सराहनीय एवं संवेदनशील पहल बताया।
इस अवसर पर सीसीएल प्रबंधन ने दिवंगत कर्मचारी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण, सुरक्षा एवं सामाजिक संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के अंतर्गत प्राप्त यह सहायता ऐसे कठिन समय में कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







