राष्ट्रपति से संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर सुदेश महतो ने लोक कलाकारों को दी बधाई

सरायकेला के छऊ शिल्पकार सुशांत महापात्र सम्मानित

राष्ट्रपति से संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर सुदेश महतो ने लोक कलाकारों को दी बधाई
(राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार ग्रहण करतीं बूटन देवी एवं सोमारी देवी)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा बुंडू की लोक कलाकार बूटन देवी, सोमारी देवी और सरायकेला के छऊ मुखौटा शिल्पकार सुशांत कुमार महापात्र को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शुभकामनाएं देते हुए इसे झारखंड की मिट्टी और समृद्ध लोक कला का सम्मान बताया।

रांची: झारखंड के बुंडू क्षेत्र की लोक कलाकार बूटन देवी और सोमारी देवी को लोक नृत्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सरायकेला के प्रसिद्ध छऊ मुखौटा शिल्पकार गुरु सुशांत कुमार महापात्र को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किए जाने पर श्री महतो ने प्रसन्नता व्यक्त की।

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पंचपरगना क्षेत्र की बूटन देवी एवं सोमारी देवी तथा सरायकेला के गुरु सुशांत कुमार महापात्र ने अपनी कला और साधना के माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है। यह सम्मान केवल तीन कलाकारों का सम्मान नहीं, बल्कि झारखंड की मिट्टी, लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान है।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि लोक नृत्य, छऊ और पारंपरिक कला हमारी सांस्कृतिक पहचान की अमूल्य धरोहर हैं। इन कलाकारों ने वर्षों की साधना और समर्पण से इस विरासत को जीवंत रखा है। इनकी उपलब्धियां आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उन्हें अपनी जड़ों, परंपराओं तथा लोक संस्कृति से जुड़कर आगे बढ़ने का संदेश देती हैं।

महतो ने कहा कि झारखंड के कलाकारों और लोक परंपराओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। राज्य की समृद्ध कला-संस्कृति हमारी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद: विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: जेएसएलपीएस बीपीएम के अड़ियल रवैये के खिलाफ बीडीओ हारून रासिद से मिलीं दर्जनों महिलाएं
Bokaro News: BSL में संविदा कर्मियों की सुरक्षा हेतु ऐतिहासिक पहल, निदेशक प्रभारी ने किया शुभारंभ
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में एनएसएस के तहत स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
Bokaro News: डीपीएस में 37वीं आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
Giridih News: जमुआ में 15 दिनों से जारी धरना को भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया का समर्थन
Giridih News: जमुआ में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, 100 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज से सजी सड़कें
JPSC विवाद: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन को अभ्यर्थी का भावुक पत्र, कहा- ‘हेमंत दादा, आप हमसे संवाद करिए
Giridih News: NCC छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में एबीवीपी और आजसू ने प्राचार्य से की वार्ता