Hazaribag News: लोकसभा में गूंजा बड़कागांव के विस्थापन का मुद्दा
सांसद मनीष जायसवाल ने मुआवजा राशि 40 लख रुपए प्रति एकड़, पक्का मकान ₹2000 प्रति स्क्वायर फीट की उठाई मांग
उन्होंने कहा कि मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी कर 40 लाख रुपया प्रति एकड़ की जाए, वही पक्के मकान के बदले ₹2000 प्रति स्क्वायर फीट व कच्चे मकान के बदले डेढ़ हजार रुपया प्रति स्क्वायर फीट मुआवजा दी जाए साथ ही साथ कट ऑफ डेट 2024 - 25 रखे जाने की मांग की।
बड़कागांव: विस्थापन के मुद्दे को लेकर हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल ने गुरुवार को लोकसभा संसद में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के हजारीबाग, रामगढ़ व चतरा जिले के केरेडारी, बड़कागांव, डाडी, चूरचु, मांडू, रजरप्पा में सीसीएल व एनटीपीसी द्वारा कोयला खनन को लेकर किया जा रहे विस्थापन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी, बड़कागांव ,डाडी व चुरचू में विशेष कर एनटीपीसी द्वारा खदानों को लेकर विस्थापित किया जा रहा है जहां मुआवजे की राशि मात्र 24 लाख रुपया प्रति एकड़ है तथा ऐसेट में पक्के मकान के बदले 950 रुपया एवं कच्चा मकान 650 रुपया प्रति स्क्वायर फीट मुआवजा दी जाती रही है साथ ही साथ कट ऑफ डेट 16 मई 2016 रखी गई है । वहीं एनटीपीसी द्वारा पर्यावरण का हवाला देकर कन्वेयर बेल्ट से संपूर्ण कोयला भेजने का प्रावधान बनाया है जिसमें 2025 में ट्रैकों के माध्यम से मात्र 3 मिलियन टन कोयला भेजने का प्रावधान है जो 2026 में जीरो हो जाएगा।जो वहां के भू-रैयतों के साथ अन्याय है।तथा मुआवजा की राशि बहुत ही कम है।
आगे उन्होंने कहा कि मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी कर 40 लाख रुपया प्रति एकड़ की जाए, वही पक्के मकान के बदले ₹2000 प्रति स्क्वायर फीट व कच्चे मकान के बदले डेढ़ हजार रुपया प्रति स्क्वायर फीट मुआवजा दी जाए साथ ही साथ कट ऑफ डेट 2024 - 25 रखे जाने की मांग की। वहीं क्षेत्र के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा कोयले की धुलाई वाहनों के द्वारा जारी रखा जाए। जिसको लेकर सांसद मनीष जायसवाल को लोगों ने बधाई दी है।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts


Latest News








