शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए शिक्षित झारखंड के सपने को भी साकार करेगा

यह बजट युवाओं को रोजगार, किसानों को कृषि सहायता और मजदूरों के सशक्तिकरण का रोडमैप तैयार करेगा: साहिल सहाय

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए शिक्षित झारखंड के सपने को भी साकार करेगा
यह बजट युवाओं को रोजगार, किसानों को कृषि सहायता और मजदूरों के सशक्तिकरण का रोडमैप तैयार करेगा: साहिल सहाय

उन्होंने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार ने 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का दूरदर्शी एवं जनहित को ध्यान मे रखते हुए बजट पेश किया। हेमंत सरकार पार्ट टू का मकसद सिर्फ सरकार चलाना नहीं बल्कि जनता तक चल कर सरकारी सुविधा और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

गिरिडीह: झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर कांग्रेस नेता साहिल सहाय ने अपनी प्रतिक्रिया दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार ने 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का दूरदर्शी एवं जनहित को ध्यान मे रखते हुए बजट पेश किया। हेमंत सरकार पार्ट टू का मकसद सिर्फ सरकार चलाना नहीं बल्कि जनता तक चल कर सरकारी सुविधा और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यह बजट एक तरफ झारखंड की सामाजिक कल्याण व्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार, किसानों को कृषि सहायता और मजदूरों के सशक्तिकरण का रोडमैप तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए शिक्षित झारखंड के सपने को भी साकार करेगा, यह बजट राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा, नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण, आधारभूत संरचनाओं की व्यवस्था एवं सुदूर एवं ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य व्यवस्था को पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। यह एक संतुलित और विकासोन्मुखी बजट हैं जो झारखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा मे अग्रसर होगा यह बजट सबके लिए लाभकारी साबित होगा।

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान