शिवराज सिंह चौहान पहुंचे नेतरहाट, आदिवासी समाज ने परंपरागत रूप से किया स्वागत

पारंपरिक भोजन का लिया आनद, पारंपरिक गीतों की धुन पर भी थिरके शिवराज

शिवराज सिंह चौहान पहुंचे नेतरहाट, आदिवासी समाज ने परंपरागत रूप से किया स्वागत
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

शिवराज बोले, जेएमएम-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने झारखंड को बर्बाद किया. आदिवासी समाज की सेवा को बताया भगवान की सच्ची पूजा. कहा, भाजपा का वादा, बहनों के खाते में डालेंगे हर महीने 2,100 रुपये.

लातेहार: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर हैं. कल देर रात तक नेतरहाट के आदिवासी अंचलों में रहे. इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया. केंद्रीय मंत्री शिवराज बैगा जनजाति के साथ साथ कोरबा आदिम जनजाति, बिरहोर आदिम जनजाति, किसान जनजाति और चीक बड़ाइक जनजाति समाज के लोगों से मिले. इस दौरान नेतरहाट में आदिवासी समाज ने शिवराज सिंह चौहान का परंपरागत रूप से स्वागत किया गया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री आदिवासी रंग में रंगे नजर आए, ढोल बजाया और नृत्य भी किया. आदिवासी समाज के पारंपरिक गीतों की धुन पर भी थिरके शिवराज.

इसके बाद उन्होंने जामाटोली, नेतरहाट में झारखंड का पारंपरिक भोजन किया. गोंदली चावल, मकई घट्ठा, भपाल सलाद, फुटकल चटनी, बांस करील भुजिया, बार बोदी दाल का स्वाद लिया. वहीं नेतरहाट के किसानों ने फसल की बुआई के समय और पूजा के समय किए जाने वाले पारंपरिक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी. शिवराज सिंह ने नेतरहाट में ही रात्रि विश्राम भी किया.

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और केन्द्रीय मंत्री के नाते आदिवासी समाज के लोगों के बीच आया हूं. मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री रहते भी पहले कई बार आदिवासी भाई-बहनों के बीच गांवों में रूक चुका हूं. फिर से मुझे सौभाग्य मिला है कि मैं अपने आदिवासी भाई-बहनों के बीच आ पाया. उन्होंने कहा कि ये हमारा परिवार है, और इनकी सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है. आगे कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और रंग अद्भुत है.

शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की मंईंयां सम्मान योजना पर जेएमएम सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि यह तो हमारा प्रोजेक्ट है, हेमंत सोरेन चुनाव से पहले लाडली बहना योजना की नकल कर रहे हैं. हेमंत सोरेन के वादाखिलाफी पर कहा कि 5 साल पहले घोषणा पत्र में 2000 रुपए चूल्हा खर्च देने का वादा किया था. 4 साल 10 महीना चूल्हा खर्च नहीं दिया, अब चुनाव नजदीक है तो सोचा जेब से तो जाएगा नहीं तो एक – एक हजार रुपए खजाने से डालना शुरू किया. पहले हेमंत सोरेन हिसाब दें कि 5 साल में 60 महीना होते हैं और 60 महीना में 2000 रुपए मिलते तो 1 लाख 20 हजार रुपए होते बहनों के खाते में, 1 लाख 18 हजार खा गए और अब टुकड़े जैसे एक हजार डाल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हमारा घोषणा पत्र आने वाला है. ये सुनिश्चित है हरियाणा में जैसे हमने घोषणा पत्र बांटा उसमें बहनों के खाते में 2100 रुपए डालेंगे, जम्मू – कश्मीर में हमने कहा पैसे डालेंगे उसी तरह झारखंड में भी बहनों के खाते में हम यही राशि डालेंगे जो हमने हरियाणा में घोषित की है.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था एक धेला नहीं दिया. पेपर लीक से 17-17 बार पेपर कैन्सल हुए. जेएमएम झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं पेपर लीक मोर्चा बन गई है. झारखंड में दलाल नौजवानों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2 लाख 87 हजार 400 पद भर दिए जाएंगे. यहाँ जब भाजपा की सरकार थी तो काम हुए थे लेकिन अब जेएमएम और कांग्रेस ने झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने डिस्ट्रिक्ट फंड बनाए हैं कि उस पैसे से यहाँ ढंग से विकास किया जाए उसका भी उपयोग कहीं दिखाई नहीं देता है. सत्ताधारी दल के लोग, गठबंधन के लोग झारखंड को खुलकर लूट रहे हैं और जनता बुरी तरह से परेशान है.  झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए यहाँ सत्ता परिवर्तन जरूरी है. परिवर्तन यात्रा परिवर्तन लाएगी, परिवर्तन सुनिश्चित है बीजेपी की सरकार अब यहाँ आएगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद
सुनील साह बने राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के साहिबगंज जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
मदुरै में दो बसों की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 41 घायल
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, महादेवशाल स्टेशन पर रुकेंगी 22 जोड़ी ट्रेनें