Hazaribag News: मन की बात कार्यक्रम का विधायक प्रदीप प्रसाद ने आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया श्रवण
यह कार्यक्रम सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है: प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधायक सेवा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 120वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ मिलकर सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग, समाजसेवी और युवा उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने कार्यक्रम को जनता के प्रति समर्पित एक प्रेरणादायक संवाद बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम सिर्फ एक संवाद नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस माह के मन की बात में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जिसमें भारतीय संस्कृति और त्योहारों की विशेषता युवाओं के लिए प्रेरणा, महुआ के फूल से बने उत्पादों का प्रोत्साहन,टेक्सटाइल वेस्ट प्रबंधन और सतत विकास जैसे अनेकों मुख्य बिंदुओं पर उन्होंने संदेश दिया। कार्यक्रम के उपरांत विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात सिर्फ एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत है। यह कार्यक्रम हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक दायित्वों की ओर लौटने की प्रेरणा देता है। आज उन्होंने जो विषय उठाए, वे हर नागरिक के लिए प्रासंगिक हैं चाहे वह युवा हो, किसान हो, महिला उद्यमी हो या कोई भी आम नागरिक। हमें इस संवाद से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


