Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार

Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार
14वें वार्षिक महोत्सव में सम्मिलित लोग

100 हवन कुंडों में अलग-अलग विद्यार्थी बैठ कर हवन करेंगे और उनका जनेऊ संस्कार किया जाएगा।

हजारीबाग: स्थानीय नवाबगंज स्थित आर्य समाज हजारीबाग द्वारा संचालित आर्ष कन्या गुरुकुल के 14वें वार्षिक महोत्सव पर चल रहे 30 मार्च से 6 अप्रैल तक कार्यक्रम के अंतर्गत आज दोपहर 4 बजे 300 बालक बालिकाओं का उपनयन संस्कार किया जाएगा। गुरुकुल के निदेशक आचार्य कौटिल्य ने बताया की संतानों को चरित्रवान, सदाचारी, धार्मिक विद्वान, देशभक्त बनाने के लिए हमारे गुरुकुलों की परंपरा रही है कि 16 संस्कारों के माध्यम से संतानों का निर्माण मानव निर्माण 16 संस्कारों में उपनयन संस्कार अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण संस्कार है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आज की संतानों को यदि माता-पिता सदाचारी देशभक्त चरित्रवान्, विद्वान् धार्मिक बनाना चाहते हैं तो अपने बालक बालिकाओं को उपनयन संस्कार के माध्यम से संस्कारित करना चाहिए।

इसका महत्व यह है कि अपने माता-पिता के प्रति कर्तव्य परायण बने रहना, गुरुजनों के प्रति आदर सत्कार का भाव बनाए रखना और जिन ऋषियों ने विद्या की परंपरा को आगे बढ़ने का कार्य किया है उस विद्या के कार्य को उसके संवर्धन को आगे बढ़ाते रहना। आचार्य कौटिल्य ने अआह्वान किया है किया की यदि कोई माता-पिता अपने संतानों का उपनयन संस्कार करना चाहते हैं तो आज 4 बजे स्वदेशी वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। 100 हवन कुंडों में अलग-अलग विद्यार्थी बैठ कर हवन करेंगे और उनका जनेऊ संस्कार किया जाएगा।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट