Hazaribag News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी

प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए वैज्ञानिक कौशल निखारने का है बेहतर मंच : डॉ मुनीष गोविंद

Hazaribag News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
विज्ञान प्रदर्शनी करते विधार्थी

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक-प्रध्यापिकाओं, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं सहित अन्य उपस्थित रहे।

हजारीबाग: आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान विभाग के गणित, भौतिक विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी प्रतिभा व नवीनतम वैज्ञानिक अवधारणाओं का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व इस प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मुनीष गोविंद व प्रतिकुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने किया।

उन्होंने विद्यार्थियों के प्रस्तुत मॉडलों और शोध परियोजनाओं की सराहना की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए अपने वैज्ञानिक कौशल को निखारने का एक बेहतर मंच है। उन्होंने कहा कि दरअसल विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य महज़ वैज्ञानिक आविष्कारों और प्रयोगों का प्रदर्शन मात्र नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के भीतर जिज्ञासा और तर्कशीलता को प्रोत्साहित भी करना है। वहीं प्रतिकुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार अत्यंत आवश्यक हैं और इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।

प्रदर्शनी में कुल 100 से अधिक मॉडलों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें पर्यावरण, जैव प्रौद्योगिकी, खगोल विज्ञान, गणित आधारित शोध, जल संरक्षण प्रणाली, जैविक अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषय प्रमुख रहे। छात्रों ने इन मॉडलों के कार्य करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया, जिससे आगंतुकों और रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को तकनीकों की जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में टॉप पांच विद्यार्थियों, गणित में सार्थक कुमार, जुलॉजी में ज्योति कुमारी, रसायन विज्ञान में पलक शर्मा, बॉटनी में मेघा रानी व भौतिक विज्ञान में रूपवन्त कुमार को विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने के साथ साथ उत्साहवर्धन के लिए प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक-प्रध्यापिकाओं, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदर्शनी की संयोजिका सबिता कुमारी, एडमिस्ट्रेशन एआर अमित कुमार के साथ साथ सहायक प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं में डॉ नितीश कुमार, डॉ सोमेन चंद्रा, नेहा सिन्हा, सृष्टि सिन्हा, मानसी प्रधान, विशाखा बाला, बब्लू चौधरी, रौशन कुमार, मुकेश कुमार साव, राहुल राजवार, मुन्ना कुमार, कैलाश प्रसाद सहित अन्य की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Read More.. Hazaribagh News: राजस्व, भू-अर्जन, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एनटीपीसी से संबंधित कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट