Hazaribagh News: ओमेगा कप टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का रोमांच

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा: मुख्य अतिथि 

Hazaribagh News: ओमेगा कप टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का रोमांच
(फ़ोटो)

हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित ओमेगा कप टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को दो रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुंबई के कस्टम ऑफिसर (होमटाउन हजारीबाग निवासी) प्रशांत कुमार कुशवाहा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पहले मुकाबले में आतिक्ष बजाज ने हजारीबाग ओल्ड को 8 विकेट से हराकर और दूसरे मुकाबले में प्रोग्रेसिव फार्मा ने जुम्बी-11 को 24 रनों से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। आयोजक शादाब अंसारी ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।\

हजारीबाग: शहर के अन्नदा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित ओमेगा कप टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। 15 मई से शुरू हुए इस भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई के कस्टम ऑफिसर प्रशांत कुमार कुशवाहा उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई भी की। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि अपने होमटाउन हजारीबाग में इस तरह का भव्य क्रिकेट आयोजन देखना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में आतिक्ष बजाज की शानदार जीत

टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला हजारीबाग ओल्ड और आतिक्ष बजाज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग ओल्ड की टीम ने 8 विकेट खोकर 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आतिक्ष बजाज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 2 विकेट खोकर 97 रन बनाकर 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया और सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

प्रोग्रेसिव फार्मा ने जुम्बी-11 को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

वहीं चौथा और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला प्रोग्रेसिव फार्मा और जुम्बी-11 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोग्रेसिव फार्मा की टीम ने 9 विकेट खोकर 96 रन बनाए। जवाबी पारी में जुम्बी-11 की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 82 रन ही बना सकी। इस तरह प्रोग्रेसिव फार्मा ने 24 रन से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

टूर्नामेंट के आयोजक शादाब अंसारी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में क्रिकेट को लेकर अपार संभावनाएं हैं और सभी टीमें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ओमेगा कप का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सरकारी जमीनों और तालाबों पर चला प्रशासन का डंडा, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा
Pakur News: बालू-गिट्टी माफिया बेखौफ, रद्दीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन का खेल
Hazaribagh News: बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर, चौपारण थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, बकरीद पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील