HAZARIBAGH NEWS: महूदी रामनवमी विवाद को लेकर सक्रिय हुए सांसद मनीष जायसवाल
महुदी और बड़कागांव के जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे हजारीबाग डीसी से मिलने, उनसे हुई साकारात्मक वार्ता
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में महुदी एवं बड़कागांव के जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय से मिला और उनके साथ एक बैठक हुई।
हजारीबाग: बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के महुदी में रामनवमी जुलूस को लेकर विवाद है जिसके कारण पिछले कई वर्षों से महुदी का जुलूस का आयोजन नहीं हो पा रहा है। महूदी विवाद को सुलझाने के प्रयास को लेकर गुरुवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में महुदी एवं बड़कागांव के जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय से मिला और उनके साथ एक बैठक हुई। सांसद मनीष जायसवाल के पहल पर जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक पहल के द्वारा इस विवाद को सुलझाने एवं महुदी की जुलूस को हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित कराने का आश्वासन उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा दिया गया। मौके पर बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र नारायण सिंह, भाजपा बड़कागांव पूर्वी के मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, बड़कागांव के पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, बड़कागांव के उप- प्रमुख बचन देव कुमार, महुदी के ग्राम अध्यक्ष सीताराम राणा, महुदी के भाजपा नेता राज कुमार राणा व महुदी के स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित रहें।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts
Latest News


