Hazaribag News: ओम आरोहणम् संस्थान द्वारा बडा रामनवमी पूजा उत्सव को लेकर अस्त्र- शस्त्र वितरण का आयोजन
नशामुक्त एवं सौहार्द वतावरण स्थापित कर भाईचारगी एवं समाजिक समरसता का संदेश दें: शेफाली गुप्ता
सभी अखाड़ा धारियों को 1 तलवार एवं 11 लाठी ओम आरोहणम् संस्थान सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने वितरण की।
हजारीबाग: चैत्र रामनवमी पूजा उत्सव के उपलक्ष्य पर ओम आरोहणम् संस्थान द्वारा बडा अखाड़ा परिसर में सोमवार को अस्त्र- शस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अस्त्र- शस्त्र की पूजा- अर्चना के उपरांत विधिवत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें सभी अखाड़ा धारियों को 1 तलवार एवं 11 लाठी ओम आरोहणम् संस्थान सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने वितरण की। जिसमें 104 अखाड़ा धारी को अस्त्र- शस्त्र वितरण किया। इस दौरान रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष, रामनवमी चुनाव संचालन समिति, संरक्षण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित रामनवमी से जुड़े कई संगठन एवं प्रबुद्धजनो को अंगवस्त्र, तलवार एवं लाठी भेंटकर ससम्मान सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने मुख्य मंच से सभी रामभक्तों को ससम्मान सम्मानित कर रामनवमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं ऐतिहासिक रूप में मनाने की अपील किया। इस मौके पर ओम आरोहणम् संस्थान सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी की 105 वर्षों का इतिहास रहा है। आराध्य प्रभु श्रीराम के आदर्शों का अनुपालन कर अपनी परंपरा एवं संस्कृति को जीवंत करने का हम सभी इस वर्ष सकारात्मक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हजारीबाग इंटरनेशनल रामनवमी की भव्यता की गुंज देश एवं विदेशों में गुंजेगी। नशामुक्त एवं सौहार्द वतावरण स्थापित कर आपसी भाईचारगी एवं समाजिक समरसता का संदेश दें।


Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


