KODERMA NEWS: चंदवारा के विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की मांग

विधायक मनोज कुमार यादव ने सदन में उठाया मामला

KODERMA NEWS: चंदवारा के विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की मांग
विधायक मनोज कुमार यादव ने सदन में उठाया मामला

विधायक मनोज कुमार यादव ने सदन में कहा कि चंदवारा, उरवां, खाण्डी, गजरे, ढाब, थाम, मदनगुंडी, जोगीडीह, तितिरचाँच आदि गांवों के डीवीसी विस्थापित परिवारों को पुनर्वास स्थल और आवंटित भूमि का स्वामित्व अब तक नहीं मिला है।

कोडरमा: झारखंड विधानसभा में बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कोडरमा जिला अंतर्गत चंदवारा प्रखंड के कई गांवों के तिलैया डैम डीवीसी विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और भूमि स्वामित्व अधिकार की मांग को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विधायक मनोज कुमार यादव ने सदन में कहा कि चंदवारा, उरवां, खाण्डी, गजरे, ढाब, थाम, मदनगुंडी, जोगीडीह, तितिरचाँच आदि गांवों के डीवीसी विस्थापित परिवारों को पुनर्वास स्थल और आवंटित भूमि का स्वामित्व अब तक नहीं मिला है। बार-बार पत्राचार के बावजूद अंचलाधिकारी, चंदवारा द्वारा अर्जित भूमि का जमाबंदी नहीं करने से विस्थापित ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। विधायक मनोज यादव ने सरकार से तत्काल विस्थापितों को भूमि का स्वामित्व देने की मांग की और कहा कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो विस्थापित परिवार आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

सरकार ने अपने आधिकारिक जवाब में बताया कि चंदवारा प्रखंड के कुल 569 विस्थापित रैयतों में से अब तक सिर्फ 76 को जमाबंदी दी गई है। शेष रैयतों के मामले में तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं, जिनमें शामिल हैं। डीवीसी के अभिलेखों में सर्वे खाता और प्लॉट संख्या का उल्लेख नहीं है। कई मामलों में जमीन की जमाबंदी पूर्व खतियानी रैयतों के नाम पर ही बनी हुई है। भू-अर्जन या मुआवजा भुगतान के पुख्ता प्रमाण नहीं मिल रहे हैं। सरकार ने घोषणा की कि इन तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। विस्थापित रैयतों के दस्तावेजों की जांच और भूमि पर उनके दखल की पुष्टि के बाद, अगले 6 महीनों के भीतर जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। विधायक मनोज यादव ने कहा कि डीवीसी विस्थापित परिवार वर्षों से अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण उन्हें अब तक न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने सरकार से शीघ्र और ठोस कार्रवाई करने की अपील की।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान
23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी