Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद

उपभोक्ता घंटों कतार में खड़े होकर गैस सिलेंडर लेने को मजबूर

Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद

साहिबगंज जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शहर की कई गैस एजेंसियों में बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हो गई है और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा। ऑनलाइन और फोन से बुकिंग करने के बाद भी डिलीवरी में कई दिनों की देरी हो रही है।

साहिबगंज : जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कमी ने आम लोगों की रसोई में बनी भोजन का स्वाद बिगाड़ कर रख दिया है। शहर के कई गैस एजेंसियों पर बुकिंग ठप्प पड़ गई है और जिन उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन या फोन से सिलेंडर बुक कराया है, उन्हें भी समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही। हालात यह हैं कि लोग एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े होकर गैस सिलेंडर पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच शिकायत दर्ज कराने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर भी कई बार बंद मिलने से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कुछ एजेंसियों में फर्जी बुकिंग दिखाकर सिलेंडर स्टॉक किए जा रहे हैं और बाद में उन्हें महंगे दामों पर बेचा जा रहा है।    

नहीं हो रही ऑनलाइन बुकिंग

शहर में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी ने लोगों की दैनिक जिंदगी को प्रभावित कर दिया है। घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडरों की सप्लाई बाधित होने से हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। कई गैस एजेंसियों पर बुकिंग की प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। कुछ जगह फोन और ऑनलाइन बुकिंग काम नहीं कर रही, जबकि कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी सिलेंडर मिलने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस स्थिति के कारण लोगों को खाना बनाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों ने अस्थायी तौर पर इंडक्शन या अन्य विकल्पों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले जहां बुकिंग के एक-दो दिन में या उसी दिन सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब चार से पांच दिन बाद भी डिलीवरी नहीं हो रही। ऑनलाइन और फोन से बुकिंग में दिक्कत होने के कारण लोग सीधे गैस एजेंसियों के कार्यालय पहुंच रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगने लगी हैं। कई उपभोक्ता घंटों लाइन में लगकर अपनी बुकिंग दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं। भीड़ बढ़ने के कारण कई जगहों पर बहस और नाराजगी की स्थिति भी देखने को मिली है। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसियों के कर्मचारी स्पष्ट जानकारी भी नहीं दे रहे कि सिलेंडर कब तक मिलेगा?

हो रही फर्जी बुकिंग और कालाबाजारी

गैस संकट के बीच कुछ एजेंसियों पर गंभीर आरोप भी लगने लगे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ जगहों पर पुराने कनेक्शन नंबरों से फर्जी बुकिंग दिखाकर सिलेंडर स्टॉक किए जा रहे हैं। इसके बाद इन्हें जरूरतमंद लोगों को अधिक कीमत पर बेचने की कोशिश की जा रही है। जब असली उपभोक्ता अपने कनेक्शन नंबर से बुकिंग कराने पहुंचते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि उनके नंबर से पहले ही बुकिंग और डिलीवरी हो चुकी है। इस तरह की शिकायतों ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और कई उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जांच की मांग की है। गैस एजेंसियों को मनमानी पर लगाम लगाने के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। इस नंबर के माध्यम से उपभोक्ता बुकिंग, डिलीवरी में देरी या अधिक कीमत वसूली जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते थे। लेकिन कई उपभोक्ताओं का कहना है कि यह नंबर अक्सर बंद मिलता है या कॉल रिसीव नहीं होती। ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि शिकायत कहां और कैसे दर्ज कराई जाए। हेल्पलाइन के बंद रहने से उपभोक्ताओं में असंतोष और बढ़ता जा रहा है।

सीमित आपूर्ति बना गैस संकट का कारण

गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि अचानक बुकिंग की संख्या बहुत बढ़ गई है। उनका दावा है कि एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति सीमित होने और डिलीवरी स्टाफ की कमी के कारण समय पर सिलेंडर पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। एजेंसी संचालकों के अनुसार जैसे ही सप्लाई सामान्य होगी, सभी लंबित बुकिंग की डिलीवरी कर दी जाएगी। हालांकि उपभोक्ता इस स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो शहर में गैस संकट और गहरा सकता है।

यह भी पढ़ें Bokaro News: तनिष्क ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा, दो और शातिर गिरफ्तार

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद
बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी