लातेहार: 5 लाख का ईनामी JJMP का सबजोनल कमांडर शिवराज सिंह फुटबॉल मैच देखते गिरफ्तार

शिवराज सिंह कई जघन्य कांडों में वांछित चल रहा था

लातेहार: 5 लाख का ईनामी JJMP का सबजोनल कमांडर शिवराज सिंह फुटबॉल मैच देखते गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

सबजोनल कमांडर शिवराज सिंह को फुटबॉल का मैच देखते हुए देखे जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी के क्रम में उसे गिरफ्तार किया.

लातेहार: लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के 5 लाख के ईनामी सबजोनल कमांडर शिवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. शिवराज सिंह कई जघन्य कांडों में वांछित चल रहा था. जेजेएमपी दस्ते का सबजोनल कमांडर शिवराज सिंह के लातेहार क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना लगातार पुलिस अधीक्षक, लातेहार को प्राप्त हो रही थी. बीते 17 सितंबर को पुलिस अधीक्षक लातेहार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सबजोनल कमांडर शिवराज सिंह को दुबियाही गांव के फुटबॉल ग्राउण्ड में फुटबॉल का मैच देखते हुए देखा गया है. 

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया तथा प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम दुबियाही के फुटबॉल ग्राउण्ड में गुप्त तरीके से रेकी कर छापामारी किया गया, जिसमें सबजोनल कमांडर शिवराज सिंह को गिरफ्‌तार किया गया. तलाशी लेने के क्रम में शिवराज सिंह के पास से दो मोबाइल बरामद किया गया. बता दें कि शिवराज सिंह जेजेएमपी नक्सली संगठन का प्रमुख सदस्य रहा है, जिसके द्वारा लातेहार जिला के विरुद्ध लातेहार थाना, हेरहंज थाना, छिपादोहर थाना, गारू थाना में नक्सली, हत्या जैसे जघन्य अपराधों से संबंधित कुल 13 कांड दर्ज हैं. वह पूर्व में दो बार जेल जा चुका है. शिवराज सिंह लातेहार जिला अंतर्गत व्यक्तियों एवं कम्पनियों से लेवी मांगना, धमकी देना, गोली चलाने में माहिर है. वह कई वर्षों से फिरार चल रहा था.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन
बरहरवा में खुली फायर एंड सेफ्टी एकेडमी, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर
लोहरदगा की खेल क्रांति को मिलेगा नया आयाम! सेन्हा और भण्डरा में स्टेडियम निर्माण की मांग, कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा गया प्रस्ता
Sahibganj News: उधवा के सरकारी स्कूल में कागजों पर पढ़ाई, हकीकत में घोटाला
राहुल गांधी, खड़गे, ओम बिरला समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने अभिनव सिद्धार्थ को दिया आशीर्वाद
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस की चिंता, एएसडीडी सूची में 40 लाख से अधिक नाम
मेघातरी घाटी में बस-ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर, घंटों जाम में फंसे यात्री
गिरिडीह में पेयजल संकट पर सिविल सोसाइटी का प्रदर्शनात्मक ज्ञापन, नगर आयुक्त और महापौर से की तत्काल कार्रवाई की मांग
जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, 39 यात्री घायल
साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार?
रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू, हजारीबाग समेत कई जिलों को लाभ