Giridih News: पिहरा में ईद मिलन समारोह का आयोजन

Giridih News: पिहरा में ईद मिलन समारोह का आयोजन
ईद मिलन समारोह में शामिल लोग

गावां/गिरिडीह: गावां प्रखंड अंतर्गत पिहरा पूर्वी पंचायत में ईद के शुभ अवसर पर सामाजिक संस्थान अमन एकता समाज कमिटी के द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से गावां बीससूत्री अध्यक्ष अजय सिंह एवं पूर्व जीप सदस्य इमरान अंसारी सामिल हुए। इस दौरान बिससूत्री अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है। इस तरह के आयोजन से समाज मे भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द उत्पन्न होता है।

आज यहां एक साथ सैंकड़ों लोगों से मिलने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ। पूर्व जीप सदस्य इमरान अंसारी ने कहा कि अमन एकता समाज कमिटी के द्वारा आयोजित यह समारोह सामाजिक सौहार्द का एक अनोखा पहल है। उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए कमिटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

समारोह में लोगों ने मीठी सेवइयों का आनन्द लिया और गले लगाकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। मौके पर अकलियत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी सरफराज अहमद, सचिव वहाब खान, इस्लामिया इस्लाह कमिटी के सदर जनाब अब्दुल कय्यूम साहब, माले नेता सकलदेव यादव, मो० मंसूर अंसारी, साजिद अख्तर, मो० शहाबुद्दीन, मो० शमशीर आलम, मो० मंसूर आलम, खरसान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो० मकसूद आलम, पिहरा पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि मो० सबदर अली, पिहरा अंजुमन के सदर सह कमिटी के सदर मो० मोफिज आलम, मो० आलिम अंसारी, निसार अहमद, मो० मोजाहिद अली समेत सिंकड़ों लोग शामिल हुए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी