Koderma News: घाटी के नौवां माइल में ब्रेक फेल होने से चावल लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने संभाली कमान
कोडरमा घाटी के नौवां माइल में ब्रेक फेल होने के कारण वर्धमान से बिहार जा रहा चावल लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया और माल की सुरक्षा सुनिश्चित की।
कोडरमा: घाटी के नौवां माइल में शनिवार शाम ब्रेक फेल होने से चावल लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक पर लदी चावल की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
इसके बाद थाना प्रभारी अरविंद कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और वाहन व माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराई, ताकि बिखरी चावल की बोरियों की चोरी न हो सके। राहत एवं बचाव कार्य में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी तथा स्थानीय चौकीदार उमेश कुमार ने भी सक्रिय सहयोग किया। हादसे में ट्रक चालक और उपचालक को हल्की चोटें आई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक पश्चिम बंगाल के वर्धमान से चावल लेकर बिहार जा रहा था।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News







